हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन कह रहा है कि वह बांग्लादेशी है? सैफ अली खान पर हमले मामले में क्या बोले संजय राउत

Sanjay Raut Statement On Saif Ali Khan Attacker : एक्टर सैफ अली खान पर हमले मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके बांग्लादेशी होने का संदेह जताया। इसे लेकर संजय राउत ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attacker (File Photo)

Sanjay Raut Statement On Saif Ali Khan Attacker : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया। वह बांग्लादेशी नागरिक बताया जा रहा है। इसे लेकर शिवसेना (UBT) के नेता और सांसद संजय राउत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मुंबई पुलिस द्वारा सैफ अली खान पर हमला करने वाले के बांग्लादेशी होने के संदेह पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि कौन कह रहा है कि वह बांग्लादेशी है? भाजपा? वे दावा कर रहे हैं कि सैफ अली खान पर हमला एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है। अंतरराष्ट्रीय साजिश क्या है? एक एक्टर पर हमला हुआ है और लोगों को सच बताना चाहिए। अगर वह बांग्लादेशी है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। यह अमित शाह की जिम्मेदारी है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढे़ं : एक चूक की वजह से गिरफ्तार हुआ Saif Ali Khan का हमलावर, मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

शेख हसीना से हो बांग्लादेशी को निकालने की शुरुआत : राउत

संजय राउत ने आगे कहा कि देश से सभी बांग्लादेशियों को निकाला जाना चाहिए और इसकी शुरुआत शेख हसीना से होनी चाहिए, जिन्हें शरण दी गई है। वे सिर्फ मुंबई नगर निगम चुनावों के कारण डर पैदा कर रहे हैं। जब वे संसद में बांग्लादेशियों के खिलाफ बोलना चाहते थे तो भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : Saif Ali Khan पर हुए हमले पर क्या बोले Ajit Pawar? रेस्टोरेंट में काम करता था आरोपी

‘पहले सैफ अली खान पर लगाया था लव जिहाद का आरोप’

विज्ञापन

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 दिन पहले उन्होंने सैफ अली खान पर लव जिहाद का आरोप लगाया और अब वे उसके बारे में चिंतित हैं। उनके बेटे का नाम तैमूर है। उनके लोगों ने उसके बारे में भी बुरा-भला कहा। पीएम मोदी को जानकारी मिल गई और अब तैमूर उनके लिए प्रेम का प्रतीक है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola