एक चूक की वजह से गिरफ्तार हुआ Saif Ali Khan का हमलावर, मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Saif Ali Khan Attacker Got Arrested: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के हमलावर की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने बताया है कि कैसे उसकी एक चूक से वो पकड़ा गया।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attacker Got Arrested: मुंबई पुलिस को सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी में एक अहम सुराग मिला, जो एक यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए पाया गया। ये ट्रांजेक्शन गूगल पे के जरिए एक स्टॉल पर पराठे और पानी की बोतल के लिए किया गया था, जो मुंबई के वर्ली इलाके में सेंचुरी मिल के पास था। इस ट्रांजेक्शन ने पुलिस को इस अपराधी तक पहुंचने में मदद की और तीन दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

यूपीआई पेमेंट से पकड़ा गया आरोपी

सूत्रों के मुताबिक इस यूपीआई भुगतान ने पुलिस को आरोपी के मोबाइल नंबर तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और यह पता चला कि वो नंबर ठाणे से जुड़ा हुआ था। वहां कुछ और सुराग मिले, जिससे पुलिस को एक घने मंग्रोव के जंगल में स्थित एक मजदूर कैंप के पास आरोपी का ठिकाना मिला। पुलिस की 100 सदस्यीय टीम ने वहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन जैसे ही वो ऑपरेशन पूरा करने वाले थे, एक पुलिसकर्मी ने फिर से तलाशी लेने का फैसला किया।

विज्ञापन

अंधेरे में एक टॉर्च की रोशनी ने पुलिस को जमीन पर सोते हुए व्यक्ति की ओर इशारा किया। जैसे ही पुलिस अधिकारी उस व्यक्ति के पास पहुंचे, उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब उसने टीवी और यूट्यूब पर अपने फोटो देखे, तो वो डर गया और ठाणे भाग गया क्योंकि उसने वहां एक बार में काम किया था और वो इलाके से परिचित था।

पुलिस ने इस तरह से पकड़ा आरोपी

वर्ली में पुलिस को CCTV फुटेज में आरोपी एक स्टॉल पर खड़ा दिखाई दिया, जहां वो स्टॉल मालिक से दो बार बात करता हुआ दिखा। पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर स्टॉल मालिक की तलाश शुरू की। जिसमें स्टॉल मालिक नवीन एक्का के बारे में पता चला। नवीन को पुलिस ने खोज निकाला और उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने रात को ही परांठे और पानी की बोतल के लिए यूपीआई पेमेंट किया था। इस जानकारी से पुलिस को आरोपी के मोबाइल नंबर का सुराग मिला, जो उन्हें ठाणे स्थित एक मजदूर कैंप तक ले गया।

विज्ञापन

इस चूक से पकड़ा गया आरोपी 

यहां पुलिस ने और ज्यादा टीमों को तैनात किया और खोज शुरू की, लेकिन आरोपी वहां से भाग चुका था। पुलिस को ये भी पता चला कि आरोपी ने रात 10 बजे अपने फोन को बंद कर दिया था, जिससे उसकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो गया, लेकिन जैसे ही उसने नवीन की शॉप पर यूपीआई ट्रांजेक्शन करने के लिए फोन खोला, वैसे ही पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई, जिससे उसका पीछा करना और ट्रेस करना आसान हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ