हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पूरा नहीं हो पाया हाईवे, सरकार ने बढ़ा दिया टोल टैक्स! बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी की है। 1 अप्रैल 2025 से प्रत्येक किलोमीटर पर 2.06 रुपये टोल देना होगा। हालांकि अभी तक यह हाईवे पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ड्रीम प्रोजेक्ट नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर सफर करने वालों की जेब काटने का काम महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) ने शुरू कर दिया है। 1 अप्रैल 2025 से नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर टोल में बढ़ोतरी की गई है। समृद्धि हाईवे अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन उसके टोल दरों में इजाफा किया गया है।

टोल दरों में हुई बढ़ोतरी

साल 2022 में समृद्धि हाईवे के पहले चरण की शुरुआत नागपुर से शिर्डी तक हुई थी। तब हल्की और छोटी गाड़ियों के लिए प्रति किलोमीटर 1 रुपया 73 पैसे टोल निर्धारित किया गया था। अब इस हाईवे के तीसरे और आखिरी चरण, इगतपुरी से आमणे (76 किलोमीटर), के शुरू होने से पहले प्रति किलोमीटर टोल में 33 पैसे की वृद्धि की गई है। अब हर चालक को प्रति किलोमीटर 2 रुपये 6 पैसे टोल देना पड़ेगा।

बार-बार बढ़ी समृद्धि हाईवे के आखिरी चरण की डेडलाइन

इगतपुरी से भिवंडी के आमणे तक 76 किलोमीटर का हाईवे पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन दो महीने से यह हाईवे उद्घाटन के इंतजार में है। एमएसआरडीसी के पूर्व वाइस चेयरमैन राधेश्याम मोपलवार के कार्यकाल में इस हाईवे के निर्माण कार्य में तेजी आई थी, लेकिन उनके रिटायर होने के बाद कार्य की गति धीमी हो गई। पहले समृद्धि हाईवे के आखिरी चरण को फरवरी 2025 में शुरू करने की घोषणा की गई थी, बाद में इसकी डेडलाइन मार्च 2025 कर दी गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : IPS सुधाकर पठारे कौन? जिनकी सड़क हादसे में हुई मौत, मुंबई में थे DCP

हाईवे पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव

नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे की कुल लंबाई 701 किलोमीटर है। फिलहाल नागपुर से इगतपुरी तक 625 किलोमीटर का हाईवे कार्यरत है, लेकिन यहां साफ टॉयलेट और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। खानपान के लिए कैंटीन उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी सफाई पर सवाल उठ रहे हैं। मुंबई-पुणे हाईवे की तरह इस हाईवे पर भी फूड मॉल बनाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola