---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Mumbai News: इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में लगी भीषण आग, JCB की मदद से तीन कर्मचारियों को बाहर निकाला, दो की मौत

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर स्टोर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। अग्निकांड में फंसे लोगों को […]

---विज्ञापन---

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर स्टोर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। अग्निकांड में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग को बुलडोजर से स्टोर का अगला हिस्सा ढहाना पड़ा है।

---विज्ञापन---

साकी नाका मेट्रो स्टेशन के समीप का मामला

यह पूरा मामला अंधेरी पूर्वी में साकी नाका मेट्रो स्टेशन के पास का है। सोमवार तड़के यहां स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर स्टोर में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख फायर विभाग को सूचित किया।

---विज्ञापन---

फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तार और हाईडेवयर के कारण कर्मचारी भीतर दाखिल नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद जेसीबी की मदद से आगे के हिस्से को गिराया गया। इसके बाद कर्मचारी भीतर दाखिल हुए।

---विज्ञापन---

आग कैसे लगी, चल रही जांच

आग में फंसे तीन कर्मचारियों को बाहर निकालकर तत्काल राजावाड़ी के अस्पताल ले जाया गया। जहां 22 साल के राकेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद एक अन्य शख्स ने भी दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्निकांड के कारणों की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal, 26 March 2023: राहुल गांधी घिरे या सरकार घिरी? देखिए बड़ी बहस

First published on: Mar 27, 2023 04:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola