WhatsApp Ticketing Service in Mumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने अपने यात्रियों के लिए WhatsApp टिकटिंग सर्विस शुरू की है। ये नई सेवा मेट्रो लाइन-2A और 7 पर यात्रा करने वाले के लिए उपलब्ध है। आप WhatsApp पर केवल एक मैसेज करके अपने लिए टिकट खरीद सकते हैं। इससे पेपर टिकट की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके लिए आपको बस एक नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
यात्री 86526 35500 पर ‘Hi’ भेज सकते हैं या स्टेशनों पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करके इंटरफेस के माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं। बता दें कि यह सेवा महा मुंबई मेट्रो के सभी स्टेशनों और लाइनों को कवर करती है, जो शहर के मेट्रो नेटवर्क को डिजिटली बेहतर बनाती है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्यों बेहतर है ये सुविधा?
WhatsApp-आधारित टिकटिंग सिस्टम से कई फायदे हैं, जिसमें सबसे पहला ये है कि डिजिटल टिकटिंग के आने से यात्रियों की यात्रा में सुविधा होगी और कम टाइम लगेगा। इसके अलावा नई सुविधा से कागज के टिकटों का इस्तेमाल कम होगा, जो एक इको फ्रेंडली कदम है। इसके अलावा सुविधा डिजिटल होने के कारण यात्रियों को बेहतर अनुभव देने में मददगार साबित होगा। नई सुविधा टिकटिंग प्रोसेस को इतना सरल बनाती है कि टिकट खरीदना मैसेज भेजने जितना आसान हो गया है।
महा मुंबई मेट्रो के अध्यक्ष और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि इस पहल के साथ, हमारा लक्ष्य एक सुविधाजनक, उपयोगकर्ता के अनुकूल समाधान प्रदान करना है जो देश भर के लोगों के लिए दैनिक आवागमन को आसान बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। सवारियों की संख्या में औसतन 5% मासिक वृद्धि के साथ, हम समय की पाबंदी और निर्बाध सेवाओं के मामले में यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
WhatsApp टिकटिंग के फायदे
इस नई सुविधा के साथ आप तत्काल टिकट खरीद सकते हैं, आपको बस WhatsApp नंबर 86526 35500 पर बस ‘Hi’ भेजना है या QR कोड स्कैन करके टिकट खरीदना है। इससे आपको क्विक और बेहतर एक्सेस मिलता है और आप एक ट्रांजैक्शन में छह QR टिकट तक बनाए जा सकते हैं, जिससे एक साथ कई लोग यात्रा कर सकते हैं। नई सुविधा के कारण कागज के टिकट की जरूरत खत्म हो जाएगी, जो इसे इको-फ्रेंडली बनाती है। आप आसानी से UPI पेमेंट के जरिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
15 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines