Ranji Trophy: 400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Chinmay Sutar: चिन्मय सुतार ने नागालैंड के खिलाफ 400 रनों की पारी खेली थी. अब इसके बाद उन्होंने मेघालय के खिलाफ शतक ठोक दिया है. इसी के साथ उन्होंने 100 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. सुतार ने इस साल ही मुंबई का साथ छोड़कर मिजोरम का दामन थामा था.

Chinmay Sutar/ Image Source: Priyank Panchal/X

Chinmay Sutar/ Image Source: Priyank Panchal/X

Chinmay Sutar: रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है. नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद इस बल्लेबाज ने मेघालय के खिलाफ भी शतक जड़ दिया है. मिजोरम की ओर से खेलते हुए सुतार ने नडियाद में 215 गेंदों पर 125 रन बनाए. उनकी इस पारी में 12 चौके शामिल रहे. यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का लगातार दूसरा शतक है. इसके साथ ही उन्होंने अपने शुरुआती चार प्रथम श्रेणी मैचों में रनों का ऐसा अंबार लगा दिया है, जिसने 100 साल से भी ज्यादा पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

सुतार ने अपने करियर की पहली चार पारियों में कुल 659 रन बना लिए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज विल पॉन्सफोर्ड के नाम यह रिकॉर्ड था. उन्होंने अपनी शुरुआती चार प्रथम श्रेणी पारियों में 616 रन बनाए थे. अब सुतार ने उनसे आगे निकलकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

विज्ञापन

नागालैंड के खिलाफ खेली थी 400 रन की यादगार पारी

चिन्मय सुतार ने कुछ ही दिन पहले नागालैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने 517 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 400 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 7 छक्के निकले थे. उनकी इस पारी ने रणजी ट्रॉफी में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया.

सुतार रणजी ट्रॉफी के इतिहास में चौहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. उनसे पहले महाराष्ट्र के भाऊसाहेब निंबालकर ने 1948-49 सीजन में काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे. यह स्कोर आज भी रणजी ट्रॉफी में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, सुतार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में भी शामिल हो गए. इस सूची में ब्रायन लारा, डॉन ब्रैडमैन और विल पॉन्सफोर्ड जैसे महान खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं.

मुंबई से मिजोरम पहुंचे और बदल गई किस्मत

चिन्मय सुतार का क्रिकेट सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. मुंबई में घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस बल्लेबाज को वहां लाल गेंद के क्रिकेट में लगातार मौके नहीं मिल पा रहे थे. इसके बाद उन्होंने 2026-27 सीजन से पहले मिजोरम की टीम का दामन थाम लिया. इस फैसले ने उनके करियर को नई दिशा दी. मिजोरम की ओर से खेलते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला और उन्होंने लगातार बड़ी पारियां खेलकर खुद को साबित किया. वह मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ