IPL 2027: रोहित शर्मा या तिलक वर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई तय!

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. आगामी सीजन के लिए रोहित शर्मा या तिलक वर्मा मुंबई के नए कप्तान बन सकते हैं और हार्दिक पांड्या की छुट्टी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित और तिलक MI की कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं .

Rohit Sharma-Tilak Varma and Hardik Pandya

रोहित शर्मा या तिलक वर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान (PIC Credit - ANI)

IPL 2027, Mumbai Indians: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछले तीन सीजन से मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट बड़ा फैसला कर सकती है और हार्दिक की कप्तानी पद से छुट्टी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा या तिलक वर्मा IPL 2027 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बन सकते हैं. रोहित और तिलक टीम की कप्तानी के लिए सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान की पुष्टि नहीं की है, जबकि हार्दिक के भविष्य पर भी संशय बना हुआ है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा फिर बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं. अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल का खिताब जिता चुके रोहित को फिर से टीम की कमान सौंपी जा सकती है. अपने अनुभव और सफलता की वजह से वह एक मजबूत ऑप्शन बने हुए हैं. फ्रेंचाइजी के लिए रोहित को जिम्मेदारी सौंपना फिलहाल सबसे सुरक्षित विकल्प हो सकता है. हिटमैन अगले आईपीएल 2027 के दौरान 40 साल के हो जाएंगे. ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि 2027 का सीजन मुंबई के साथ बतौर खिलाड़ी उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है. वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अपने भविष्य को लेकर फैसला ले सकते हैं.

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ सीजन में मुंबई ने रोहित का इस्तेमाल मुख्य रूप से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया है. अगर उन्हें दोबारा कप्तानी सौंपी जाती है, तो टीम की प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर की रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है. इसके बावजूद रोहित का अनुभव और खिलाड़ियों को साथ लेकर चलने की क्षमता टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

तिलक वर्मा को भविष्य का कप्तान बनाने की तैयारी?

तिलक वर्मा भी मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनने की रेस में बने हुए हैं. फ्रेंचाइजी के पास तिलक के रूप में भविष्य का कप्तान तैयार करने का विकल्प भी मौजूद है. तिलक लंबे समय से MI का हिस्सा हैं और टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. इसके अलावा, भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान के तौर पर भी उनकी भूमिका उन्हें नेतृत्व की दौड़ में मजबूत बनाती है. तिलक को कप्तानी सौंपने से फ्रेंचाइजी को अगले 5 साल या उससे अधिक समय के लिए नेतृत्व तैयार करने का मौका मिल सकता है. हालांकि, उनके पास रोहित शर्मा जैसा आईपीएल कप्तानी का अनुभव नहीं है.

विज्ञापन

ऐसे में उन्हें सीधे जिम्मेदारी सौंपना फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा जोखिम भी हो सकता है. हालांकि, फ्रेंचाइजी भविष्य की तैयारी के लिए उन्हें लंबे समय तक लीडरशिप रोल के लिए सोच सकती है. बता दें कि, MI ने हाल ही में अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं और महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड नया हेड कोच नियुक्त किया है. कोचिंग स्टाफ में बदलाव के बाद अब फ्रेंचाइजी के सामने यह बड़ी चुनौती है कि टीम की कमान अनुभवी रोहित को सौंपी जाए या युवा बल्लेबाज तिलक को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जाए. हालांकि, कप्तानी की रेस में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के नाम भी चर्चा में आ सकते हैं.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का क्या होगा?

मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. आईपीएल से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि हार्दिक ट्रेड के जरिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, MI ने अब तक किसी भी ट्रेड ऑफर को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अगर हार्दिक के लिए कोई अच्छा ट्रेड ऑफर नहीं मिलता है, तो वह मुंबई फ्रेंचाइजी के साथ ही बने रह सकते हैं. बता दें कि, IPL 2026 में मुंबई की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. पांच बार की चैंपियन टीम 14 लीग मैचों में से सिर्फ 4 जीत सकी और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ