जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा अपडेट, चुनाव की समयसीमा तय; 18 दिन बाद छात्रों की भूख हड़ताल खत्म

जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी कामयाबी मिली है. प्रशासन ने छात्रसंघ का संविधान तैयार करने और चुनाव कराने का ऐलान किया, जिसके बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी.

Jamia Student Union Election

छात्र लंबे समय से छात्रसंघ की बहाली और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की मांग कर रहे थे. (Photo: PTI)

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर सहमति जताते हुए छात्रसंघ का नया संविधान तैयार करने और चुनाव कराने की समयसीमा घोषित कर दी है. इसके साथ ही आंदोलन के दौरान छात्रों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई और कैंपस में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने का भी ऐलान किया गया है. प्रशासन के फैसले के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल भी खत्म कर दी है.

विज्ञापन

मई 2027 तक तैयार होगा छात्रसंघ का संविधान

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, छात्रसंघ के नए संविधान का निर्माण 15 मई 2027 तक पूरा किया जाएगा. इसके बाद 16 जुलाई 2027 से शुरू होने वाले अकैडेमिक सेशन के 6 हफ्ते के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराने की योजना है. प्रशासन ने यह भी कहा है कि आंदोलन के दौरान छात्रों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाइयां वापस ली जाएंगी. इसके अलावा, कैंपस में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध भी हटाए जाएंगे. इन फैसलों के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों ने अनशन समाप्त कर दिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? प्रशासन ने मानी स्टूडेंट यूनियन की बड़ी मांग, जानें मामला

विज्ञापन

20 साल से नहीं हुए थे छात्रसंघ चुनाव

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले करीब दो दशकों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं. विश्वविद्यालय में आखिरी बार वर्ष 2005 में चुनाव कराए गए थे. इसके बाद मार्च 2006 में परिसर में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (JMISU) को भंग कर दिया था. छात्र लंबे समय से छात्रसंघ की बहाली और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की मांग कर रहे थे. हालिया आंदोलन भी इसी मांग को लेकर शुरू हुआ था. करीब 18 दिनों तक चले प्रदर्शन और भूख हड़ताल के बाद प्रशासन ने चुनाव कराने की समयसीमा घोषित की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ