वर्ल्ड चैंपियन बनते ही स्मृति मंधाना को आया था MS Dhoni का मैसेज, खुलासे पर माही ने बताया दिलचस्प किस्सा
MS Dhoni-Smriti Mandhana: भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने खुलासा किया है कि वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने उन्हें मैसेज किया था. मंधाना के मुताबिक, धोनी ने उन्हें व्हाट्सएप करके पूरी टीम को बधाई देने के लिए कहा था.
महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर धोनी ने मंधाना को किया था मैसेज
(PIC Credit - ANI)
MS Dhoni-Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में 52 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी थी. भारतीय महिला टीम की मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना ने धोनी ने इस खास मैसेज का खुलासा किया है. वहीं, माही ने इस खुलासे पर दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने मंधाना को ही क्यों मैसेज किया था.
विज्ञापन
महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर धोनी ने मंधाना को किया था मैसेज
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. हालांकि, भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत ने उन्हें भी बधाई देने के लिए प्रेरित किया. भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने एक इवेंट में खुलासा करते हुए बताया कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था और पूरी टीम को अपनी ओर से बधाई देने के लिए कहा था. धोनी ने मैसेज में लिखा, “प्लीज इस जीत में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दें.”
विज्ञापन
मंधाना ने कहा कि धोनी का मैसेज पाकर वह काफी खुश हुईं. मंधाना के मुताबकि, यह उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि वह जानती हैं कि धोनी आमतौर पर फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं. इसके बावजूद उन्होंने टीम की ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए समय निकाला.
Smriti Mandhana told MS Dhoni texted her for congratulating the whole Indian team for winning the World Cup in 2025 ❤️ pic.twitter.com/c0q64VFxzW
एमएस धोनी ने भी इस मैसेज के बारे में बात करते हुए बताया कि वह महिला टीम के किसी अन्य खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे. इसीलिए उन्होंने स्मृति मंधाना को मैसेज भेजने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि टीम की इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों को उनकी तरफ से बधाई दी जाए. धोनी ने महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद अहम बताया. उनके मुताबिक, यह उपलब्धि सिर्फ एक बड़ी ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश में महिला क्रिकेट को देखने का नजरिया भी बदलेगा. उन्होंने कहा कि इस जीत से आने वाली पीढ़ी की लड़कियों को क्रिकेट में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी.
विज्ञापन
MS Dhoni personally congratulated Smriti on WhatsApp after the World Cup win and asked her to extend his congratulations to the entire team pic.twitter.com/biBYlwRb9G
स्मृति मंधाना ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. मंधाना वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 9 मैचों में 54.25 की औसत से 434 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल रहे. वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के बाद मंधाना के करियर में एक और बड़ा बदलाव आया.
विज्ञापन
अक्टूबर 2026 में हरमनप्रीत कौर के पद छोड़ने के बाद मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नया कप्तान नियुक्त किया गया. उन्हें सभी फॉर्मेट में टीम की कमान सौंपी गई. कप्तान के तौर पर मंधाना ने अपने सफर की शुरुआत भी जीत के साथ की. उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को टी20 और वनडे सीरीज दोनों में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया.