7 मजदूरों की मौत, ठाणे की फैक्ट्री में बाॅयलर फटने के बाद लगी आग, बचाव अभियान जारी

Thane Dombivali Factory Boiler Explosion: ठाणे के पास स्थित डोंबिवली में एक कैमिकल फैक्ट्री में बाॅयलर फटने से कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अभी भी कई मजदूर फैक्ट्री में फंसे हैं।  

Thane Dombivali Factory Boiler Explosion

फैक्ट्री में बाॅयलर फटने के बाद उठता धुआं

विज्ञापन

Thane Dombivali Factory Boiler Explosion: मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में एक फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद हुए अग्निकांड में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन

ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार बाॅयलर फटने के बाद धमाका इतना जोर से हुआ था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई थी। अधिकारियों की मानें तो यह कैमिकल फैक्ट्री एमआईडीसी-2 में स्थित है।

वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने की घटना दुखद है। इस घटना में 8 लोग शामिल थे। उन्हें बाहर कर दिया गया है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और अधिक एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वे भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच रहे हैं। एनडीआरएफ, टीडीआरएफए फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन

अधिका जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ