Man on dating robbed by women in pune hotel: आजकल फ्रॉडस्टर लोगों को चूना लगाने के लिए अगल-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें लूटरों ने धमकी देकर या अन्य मामले में फंसाने की धमकी देकर लूट की। पुणे के चंदन नगर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स के साथ महिला ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने को लेकर उसके साथ लूट कर ली है। दरअसल, ये शख्स महिला से डेटिंग साइट पर मिला था और उसे डेट करने के लिए होटल गया था। यहां पर महिला ने उसे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर लूट कर ली।
पीड़ित शख्स ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के अनुसार, शख्स महिला को डेट करने के लिए होटल गया था, यहां पर महिला ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर लूट लिया। पीड़ित शख्स घोरपडी गांव का रहने वाला है और उसने इस संबंध में चंदन नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके साथी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 394, 506, 34 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
लड़की ने होटल बुलाकर पिटवाया, पैसे भी लिए लूट
पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने 24 अक्टूबर को एक डेटिंग वेबसाइट के जरिए महिला से बातचीत की। बाद में वे टेलीग्राम ऐप पर चैट करने लगे। महिला ने डेट करने के लिए खराड़ी के एक होटल में एक कमरा बुक करने के लिए कहा। लेकिन, जब पीड़ित होटल के कमरे में गया तो महिला का एक पुरुष साथी कमरे में पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने कहा कि महिला और उसके साथी ने पीड़ित के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज करने की धमकी दी और उसे गुगल पे के माध्यम से 20,000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।
ये भी पढ़िए: अमेरिकी मॉडल की फ्रिज के अंदर मिली लाश, बंधे मिले मुंह, हाथ और पैर
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines