WPL 2027 ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, जानें किस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल
WPL 2027: कोच्चि में बुधवार को महिला प्रीमियर लीग 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई, जिसमें कुल 25 खिलाड़ी बिके और फ्रेंचाइजियों ने अपने खाली स्लॉट भरे. ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वॉड तय हो गया है. यहां देखें सभी 5 टीमों का पूरा स्क्वॉड.
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमों का स्कॉड तय (PIC credit - WPL/X)
WPL 2027 All 5 Teams Squad: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का अगला सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. WPL 2027 सीजन के शेड्यूल का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है. इससे पहले बुधवार, 28 अक्टूबर को कोच्चि में WPL के 5वें सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन आयोजित किया गया, जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. इस ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 27 स्लॉट खाली थे. हालांकि, ऑक्शन खत्म होने के बाद 25 खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों ने खरीदा. यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. फ्रेंचाइजी के पास कुल 8 स्लॉट खाली थे और उसने सभी को भर लिया. ऑक्शन के बाद WPL 2027 सीजन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड तय हो गए हैं.
विज्ञापन
सोफी मोलिन्यूक्स बनीं WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी
WPL 2027 के मिनी ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने उनके 50 लाख रुपये के बेस प्राइस से बढ़कर 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके अलावा, यूपी फ्रेंचाइजी ने भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा को 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. ग्रेस हैरिस और कैथरीन ब्राइस भी आगामी सीजन में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलती नजर आएंगी. यूपी वॉरियर्स ने ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. इसके बाद उसके पास 8 स्लॉट खाली थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन के दौरान भर लिया. अब टीम आगामी सीजन में मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ऑक्शन से पहले यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 8 स्लॉट्स खाली थे, जबकि मुंबई इंडियंस के पास 6 खिलाड़ियों की जगह थी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 5-5 स्लॉट्स थे. गुजरात जायंट्स के पास भी 3 खिलाड़ियों की जगह खाली थी. यूपी, मुंबई और गुजरात ने अपने सभी खाली स्लॉट्स भर लिए. वहीं, आरसीबी ने 4 खिलाड़ी खरीदे और उसका एक स्लॉट खाली रहा. दिल्ली ने भी 4 खिलाड़ी खरीदे और टीम का भी एक स्लॉट खाली रहा.