भुवनेश्वर कुमार के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात

Aakash Chopra: आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार के भविष्य पर बात की है. उन्होंने बताया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज उनके करियर की आखिरी भी हो सकती है. भुवी ने अब तक खेले गए 3 मैच में केवल 1 विकेट लिया है.

भुवनेश्वर कुमार/ Image Source: ANI

भुवनेश्वर कुमार/ Image Source: ANI

Aakash Chopra: भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती 3 टी20 मैच अच्छे नहीं रहे. उन्होंने आईपीएल और डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल टीम में 4 साल बाद वापसी की थी. उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें इसलिए भी टिकी थी, क्योंकि अच्छा करके वह 2027 वर्ल्ड कप टीम के लिए भी दावेदारी ठोक सकते थे. हालांकि अभी तक जो नजर आया, उससे ऐसा मुश्किल लगने लगा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनके प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि ये उनकी वापसी सीरीज है जो आखिरी भी साबित हो सकती है.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर क्या कहा? इससे पहले आपको बताते हैं कि भुवी का इस सीरीज में प्रदर्शन कैसा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए 3 टी20 मैचों में वह सिर्फ 1 विकेट ले पाए, जबकि तीनों ही मैचों में उन्होंने 10 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए. उन्होंने पहले मैच में 49, दूसरे में 50 और तीसरे में 40 रन खर्चे.

विज्ञापन

क्या बोले आकाश चोपड़ा?

भुवनेश्वर के प्रदर्शन पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “हम सभी के यही कयास थे कि टी20 तो शुरुआत है, 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी की जा रही है. लेकिन अभी तक जो हमने 3 मैचों में देखा है वो वैसा नहीं है जिससे खुशी हो. अभी तक हुए 3 मैचों में उन्होंने खूब रन लुटाए हैं.”

पूर्व क्रिकेटर ने भुवि की गलतियों पर भी बात की. उन्होंने कहा, “एक तो लेंथ बहुत छोटी रख रहे हैं. स्पीड भी कम है, ज्यादा से ज्यादा 132 kmph तक जाते हैं. तो शायद उतने तैयार नहीं हैं इंटरनेशनल के लिए. श्रेयस अय्यर उनका इस्तेमाल भी ऐसा कर रहे हैं कि 16वें ओवर तक उनके ओवर पूरे करवा लिए जाते हैं. ऐसा लग रहा है कि वो खेल तो रहे हैं लेकिन जैसी उम्मीद थी वैसा नहीं रहा.

विज्ञापन

भुवी की आखिरी सीरीज भी हो सकती है-आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर कहा कि ये उनकी आखिरी सीरीज भी हो सकती है. उन्होंने कहा, “आने वाले 2 मैच महत्वपूर्ण होंगे. हो सकता है कि वो निर्णय लें, कि हमने न्यूजीलैंड में कमबैक करवा दिया. अब उसके 5 मैचों में आपने अपनी जगह स्थापित नहीं की है, तो कमबैक आपकी आखिरी सीरीज भी हो सकती है. क्योंकि इसी तरह होता है. युवा गेंदबाजों की तरफ देखा जाता है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ