WPL 2027 ऑक्शन में ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड, लिस्ट में भारत की वर्ल्ड कप विनर भी शामिल
WPL 2027 मिनी ऑक्शन में 25 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनक्स पर 1.10 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगी. वहीं, कई बड़े नामों को कोई खरीदार नहीं मिला. यहां जानिए ऐसे 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में, जो WPL 2027 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं.
WPL 2027 Auction: कोच्चि में आयोजित महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, जिसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहीं. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा. वहीं, किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये और जी कमालिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.
विज्ञापन
वहीं, ऑक्शन में कुछ ऐसी स्टार खिलाड़ियां भी रहीं, जिन्हें शानदार प्रदर्शन और अनुभव के बावजूद कोई खरीदार नहीं मिला. इसमें भारत की वर्ल्ड कप विनर भी शामिल हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में, जो WPL 2027 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं.
विज्ञापन
1. चमारी अटापट्टू
श्रीलंका की दिग्गज ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू दुनिया की बेहतरीन टी20 खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी मुकाबले का रुख बदल सकती हैं. 36 वर्षीय अट्टापट्टू ने WPL 2027 ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. उनके अनुभव और ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए ऑक्शन में उन्हें खरीदार नहीं मिलना चौंकाने वाला रहा. वह लगातार दूसरी बार WPL ऑक्शन में अनसोल्ड रही हैं. 2024 में वह यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा रहीं थी.
उमा छेत्री भारतीय टीम की 2025 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम की एकमात्र सदस्य हैं, जिन्हें WPL 2027 के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. 24 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई. WPL में यूपी वॉरियर्स (UPW) के लिए खेल चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था.
विज्ञापन
3. साइमा ठाकुर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 10 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकीं साइमा ठाकुर को भी WPL 2027 की नीलामी में निराशा हाथ लगी. उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई.
4. सायका इशाक
बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज सायका इशाक भी WPL 2027 की नीलामी में अनसोल्ड रहीं. वह भारतीय टीम के लिए एक वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. सायका 2022-23 सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रही हैं और WPL में 23 मैचों में 25 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं. इसके बावजूद किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई. उन्होंने भी अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था.
विज्ञापन
5. सोफिया डंकले
इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी सोफिया डंकले को भी WPL 2027 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला. वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी करने की क्षमता भी रखती हैं. सोफिया WPL के 2022-23 सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके बावजूद इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था.