'खरगे को शोभा नहीं देता…', SIR और ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की मांग पर News24 से बोले नितिन गडकरी

Nitin Gadkari: SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Nitin Gadkari

इंडिया गठबंधन ने 1 नवंबर, 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने का ऐलान किया है. (Photo: News24)

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. News24 के कंसल्टिंग एडिटर अशोक सिंघल के साथ एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा कि मतदाता सूची में कुछ कमियां थीं, जिन्हें कानून के प्रावधानों के तहत सुधारा गया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोपों को जनता स्वीकार नहीं करेगी.

विज्ञापन

गौरतलब है कि SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वहीं, सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके भी इस मुद्दे पर विपक्ष के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. इंडिया गठबंधन ने 1 नवंबर, 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

‘कानून के तहत सुधारी गईं मतदाता सूची की कमियां’

SIR को लेकर विपक्ष की आरोपों पर नितिन गडकरी ने कहा कि मतदाता सूची में कमियां थीं और उन्हें कानून के आधार पर ठीक किया गया है. उन्होंने कहा, ‘मतदाता सूचियों में जहां एक ही नाम चार-पांच बार दर्ज था या गड़बड़ियां थीं, उन्हें कानून के दायरे में रहकर सुधारा गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता और विपक्ष द्वारा इस तरह के आधारहीन आरोप लगाना शोभा नहीं देता. नितिन गडकरी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं.

विज्ञापन

नितिन गडकरी ने विधान परिषद चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में जीत और हार लगी रहती है. उनके मुताबिक, चुनावी नतीजों को आधार बनाकर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है.

खरगे के बयान पर भी जताई आपत्ति

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि खरगे एक वरिष्ठ नेता हैं और उनके जैसे अनुभवी व्यक्ति को प्रधानमंत्री के लिए गैरजिम्मेदाराना शब्दों का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ