WPL 2027 Auction में 25 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, जानिए किसे मिले कितने पैसे?

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन बुधवार को कोच्चि में हुआ, जिसमें 25 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. इस ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लुटाए और कुल 73.1 करोड़ रुपये खर्च हुए.

WPL 2027 Auction

WPL 2027 ऑक्शन में बिके कुल 25 खिलाड़ी (PIC Credit - WPL/X)

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 5वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार (28 अक्टूबर) को कोच्चि में आयोजित हुई. इस ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों को खरीदार मिले, जिसमें 7 विदेशी और 14 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल रहीं. नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने कुल 73.1 करोड़ रुपये खर्च किए. ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. सोफी के बाद भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव लगाते हुए 75 लाख रुपये में खरीदा. उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई थी.

विज्ञापन

इसके अलावा, गुजरात जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमालिनी को 40 लाख रुपये में खरीदा. इस मिनी ऑक्शन में 27 खाली स्थानों के लिए कुल 150 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, जिसमें 123 भारतीय और 28 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे. नीलामी के दौरान यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया और अपने खाली स्लॉट भरने में कामयाबी हासिल की. अब सभी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन की तैयारियों में जुटेंगी. विमेंस प्रीमियर लीग का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. फैंस को अब टूर्नामेंट के शेड्यूल और रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है.

विज्ञापन

WPL 2027 नीलामी की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी

  • सोफी मोलिन्यूक्स- 1.10 करोड़ रुपये (यूपी वॉरियर्स)
  • किरन नवगिरे-75 लाख (दिल्ली कैपिटल्स)
  • जी कमालिनी- 40 लाख (गुजरात जायंट्स)
  • जेस जोनासन- 40 लाख (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
  • ओर्ला प्रेंडरगास्ट- 30 लाख (गुजरात जायंट्स)

ये भी पढ़ें- WPL 2027 Auction: कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम

WPL Auction 2027 में बिकने वाले 25 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

क्र.खिलाड़ी का नामटीमकीमत
1सोफी मोलिन्यूक्सयूपी वॉरियर्स₹1.10 करोड़
2किरण नवगिरेदिल्ली कैपिटल्स₹75 लाख
3जेस जोनासेनरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹40 लाख
4जी. कमालिनीगुजरात जायंट्स₹40 लाख
5ग्रेस हैरिसयूपी वॉरियर्स₹30 लाख
6तेजल हसबनीसरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹30 लाख
7ऑर्ला प्रेंडरगास्टगुजरात जायंट्स₹30 लाख
8स्नेह राणायूपी वॉरियर्स₹30 लाख
9आशा सोभानायूपी वॉरियर्स₹30 लाख
10क्लो ट्रायॉनरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹30 लाख
11सुषमा वर्मायूपी वॉरियर्स₹30 लाख
12श्वेता सहरावतमुंबई इंडियंस₹20 लाख
13अक्षिता भगतमुंबई इंडियंस₹10 लाख
14कैथरीन ब्राइसयूपी वॉरियर्स₹10 लाख
15सानिका चालकेमुंबई इंडियंस₹10 लाख
16मनाली दक्षिणिनीयूपी वॉरियर्स₹10 लाख
17वृंदा दिनेशरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹10 लाख
18किर्स्टी गॉर्डनदिल्ली कैपिटल्स₹10 लाख
19लतिका इनामदारमुंबई इंडियंस₹10 लाख
20दिशा कसातमुंबई इंडियंस₹10 लाख
21उमा काश्वीदिल्ली कैपिटल्स₹10 लाख
22नाजमा खानदिल्ली कैपिटल्स₹10 लाख
23सहाना पवारयूपी वॉरियर्स₹10 लाख
24समाइरा राघवगुजरात जायंट्स₹10 लाख
25भारती रावलमुंबई इंडियंस₹10 लाख

ये भी पढ़ें- WPL 2027 ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, जानें किस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ