Pune Bengaluru Highway: पुणे में ट्रक और बस की जोरदार टक्कर; 4 यात्रियों की मौत, 22 घायल

Maharashtra acciednt, narhe ambegaon, pune bengaluru highway, swami narayan temple
विज्ञापन

Pune Bengaluru Highway: पुणे बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर यात्री बस और मालवाहक ट्रक की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 22 लोग घायल हो गए। हादसा पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर नरहे के पास की बताई जा रही है।

हादसे की सूचना के बाद रेस्क्यू के लिए चार वाहन टेंडर, पुणे सेंट्रल फायर ब्रिगेड की एक रेस्क्यू वैन और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी की एक रेस्क्यू वैन को मौके पर भेजा गया। हादसा देर रात करीब सवा दो बजे उस वक्त हुआ जब बस स्वामी नारायण मंदिर के पास से गुजर रही थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1649971086208163845

बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला बाहर

हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने शीशे तोड़कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। दमकलकर्मियों ने 18 घायलों को बचाया जिन्हें आगे के इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, बस कोल्हापुर से डोंबिवली जा रही थी, जबकि मालवाहक ट्रक चीनी की बोरियां ले जा रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ