कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने को ‘चिंताजनक’ बताया और इस मामले में जांच के साथ सत्यापन कराए जाने की मांग की है. विपक्षी दल द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम को सौंपे गए एक पत्र में राज्य में जारी एसआईआर पर आपत्ति जताते हुए कहा गया है कि इससे बड़ी संख्या में मतदाता मताधिकार से वंचित हो सकते हैं.
कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पत्र में उसने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि को दो महीने के लिए और बढ़ाने की मांग की है. पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चोकलिंगम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. पार्टी ने प्रशासनिक खामियों, त्रुटिपूर्ण प्रपत्रों और नोटिस देने में देरी करने का आरोप लगाया है. उसने कहा कि यह पुनरीक्षण अभियान प्रमुख त्योहारों की अवधि के साथ मेल खा रहा है.
यह भी पढ़ें: लाल कृष्ण आडवाणी को SIR का नोटिस, लिस्ट में चुनाव आयुक्त SS संधू और विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई बड़े नाम
SIR से पहले कितने थे महाराष्ट्र में मतदाता?
कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में तत्काल सुधारात्मक उपाय किए जाने की आवश्यकता है, ताकि पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न छूटें. पार्टी ने दावा किया कि इस प्रक्रिया से पहले राज्य में कुल 9,78,54,049 मतदाता थे, जिनमें से 2,06,88,487 मतदाताओं (21.14 प्रतिशत) को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, दोहरे और अन्य (एएसडीडीओ) श्रेणियों में डाल दिया गया है. इसने दावा किया कि विसंगतियों के कारण या 2002 की मतदाता सूची से नाम का मिलान न हो पाने के कारण लगभग 1,22,24,007 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे.
कांग्रेस ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों और 31 अगस्त, 2026 के बीच राज्य में 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने को ‘अभूतपूर्व और चिंताजनक’ करार दिया है. पार्टी ने इन नामों को हटाए जाने की गहन जांच कराने के साथ-साथ इनका भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: ‘बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी वोटर का नाम’, SIR के नोटिस पर मचे हड़कंप पर चुनाव आयोग का आया बयान
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
16 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines