यूपी के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, EC ने अफसरों पर एक्शन के दिए निर्देश

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, प्रदेश में 10 अप्रैल को SIR की अंतिम ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी. इसके बाद पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र संख्या 127 में कथित तौर पर मतदाताओं के नामों में बदलाव किए गए. पार्टी ने दावा किया कि 884 ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची से हटा दिए गए.

SIR LIST.jpg (1)

ने दावा किया कि 884 ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची से हटा दिए गए. (Photo: File image)

देशभर में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से शिकायतें मिलने के बाद यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने पीलीभीत के जिला निर्वाचन अधिकारी को जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नामों में बदलाव, पात्र मतदाताओं के नाम हटाने और ऐसे लोगों को लिस्ट में शामिल करने जैसी गड़बड़ियां हुई हैं, जो उस एरिया में रहते ही नहीं हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप- बदले गए 13150 वोटर्स के नाम

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि SIR की अंतिम ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद जुलाई से सितंबर के बीच 13,150 मतदाताओं के नाम बदल दिए गए, जबकि उनके मतदाता पहचान पत्र (EPIC) और सीरियल नंबर पहले जैसी ही रहा.

विज्ञापन

लिस्ट से हटाए गए 884 वोटर्स के नाम!

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, प्रदेश में 10 अप्रैल को SIR की अंतिम ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी. इसके बाद पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र संख्या 127 में कथित तौर पर मतदाताओं के नामों में बदलाव किए गए. पार्टी ने दावा किया कि 884 ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची से हटा दिए गए, जो अब भी संबंधित क्षेत्र में रह रहे हैं. इसके अलावा, 2,600 ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़े जाने का आरोप लगाया गया, जो मौके पर मौजूद नहीं हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ