'जो सलमान के साथ काम करेगा…', टाइगर श्रॉफ पर हमले की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि पहले फोन पर समझाया था, लेकिन बात न मानने पर यह कदम उठाया गया. पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा.

Tiger Shroff, Lawrence Bishnoi gang, Anil Pandit, Salman Khan

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है. Credit - : Instagram ( tigerjackieshroff / beingsalmankhan )

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. इस हमले की जिम्मेदारी अब लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है. सोशल मीडिया पर ‘अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई’ नाम के एक अकाउंट से की गई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सीधे तौर पर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई है और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को खुली चेतावनी दी गई है.घटना जुहू पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पुष्पा पार्क के पास की है. टाइगर श्रॉफ जब एक ग्राउंड से अपनी कार में सवार होकर निकल रहे थे, तभी वहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी.

विज्ञापन

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?

सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट में लिखा गया है ‘जय महाकाल, जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधु लेते हैं. इसको हमने कॉल करके समझाया था मगर इसको समझ नहीं आया. इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा.’

विज्ञापन

सलमान खान से जुड़े लोगों को सीधी धमकी

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. पोस्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि जो भी अभिनेता या निर्माता सलमान खान के साथ काम करेगा या उनकी बात नहीं सुनेगा, उसे अगला निशाना बनाया जाएगा. लॉरेंस गैंग की तरफ से पहले भी सलमान खान और उनके करीबियों को निशाना बनाने की धमकियां दी जा चुकी हैं, और अब टाइगर श्रॉफ का नाम इसमें जुड़ने से मामला बेहद गंभीर हो गया है.

टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, दो लोग हुए घायल

शुरुआती अफवाहों में अभिनेता के घायल होने की बात कही जा रही थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने साफ कर दिया है कि गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि, इस जानलेवा हमले में अभिनेता के कार चालक (ड्राइवर) और पास में मौजूद एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक को गोलियां लगी हैं. दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

जांच में जुटी मुंबई पुलिस और साइबर सेल

सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होते ही मुंबई पुलिस और साइबर सेल एक्टिव हो गई है. पुलिस अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह पोस्ट किस आईपी एड्रेस और लोकेशन से डाली गई है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या वाकई यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने की है या किसी असामाजिक तत्व ने दहशत फैलाने के मकसद से यह पोस्ट लिखी है. मुंबई पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की हर एंगल से पड़ताल जारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ