'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड को मिली फोन पर धमकी

Maharashtra News: जिस रात बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई, उसी दिन एनसीपी (शरद पवार) गुट के जितेंद्र आव्हाड को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Jitendra Awhad PTI

जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी (Photo-PTI)

Death Threat To Jitendra Awhad: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के विधायक जितेंद्र आव्हाड को रविवार 18 अक्टूबर 2026 को कथित तौर पर एक धमकी भरा फोन कॉल आया. फोन करने वाले एक अज्ञात शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद एमएलए ने पुलिस को इंफॉर्म किया. खबरों के मुताबिक ये कॉल शाम करीब 4:30 बजे आई थी. फोन करने वाले ने कथित तौर पर आव्हाड से कहा, ‘मैं तुम्हारे घर के बाहर खड़ा हूं. मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा.ट फोन करने वाले की पहचान और पुलिस जांच के बारे में फिलहाल कोई और जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन

कौन हैं जितेंद्र आव्हाड?

जितेंद्र आव्हाड, शरद पवार की लीडरशिप वाले एनसीपी (NCP) गुट के एक बड़े नेता हैं और महाराष्ट्र के मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र को रिप्रेजें करते हैं. वो 1999 में मूल एनसीपी के गठन के समय से ही शरद पवार के साथ जुड़े हुए हैं. आव्हाड ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और 1999 में वो एनसीपी की यूथ विंग के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. वो 2002 में महाराष्ट्र विधान परिषद में पहुंचे और 2009 में पहली बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए.

विज्ञापन

उन्होंने पृथ्वीराज चव्हाण की लीडरशिप वाली सरकार में मंत्री के रूप में काम किया और बाद में 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में आवास विभाग संभाला. 2022 में उन्हें अल्पसंख्यक विकास और वक्फ विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. 2023 में एनसीपी में विभाजन के बाद, शरद पवार गुट ने आव्हाड को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया.

टाइगर श्रॉफ पर उसी रात हमला

जितेंद्र आव्हाड को धमकी देने के अलावा 18 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की नीयत से निशाना बनाया गया है. पुलिस ने राजस्थान में तीन संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया है. जांचकर्ताओं को शक है कि आरोपियों ने घटना से पहले इलाके की रेकी की थी और वो नेपाल भागने का प्लान बना रहे थे. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्टर से मुलाकात की, जबकि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनसे फोन पर बात की. फडणवीस ने इस मामले में शामिल गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया है, चाहे वो कोई भी हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ