IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, क्या अभिषेक का तूफान रोक पाएंगे फर्ग्यूसन?

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इस मुकाबले में सिर्फ दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. वहीं, इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत भी देखने को मिलने वाली हैं. यहां जानिए उन 3 भिड़ंत के बारे में, जिसपर सबकी नजरें रहने वाली हैं.

India vs New Zealand

पहले टी20I में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर (PIC Credit - ANI)

India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कीवी टीम की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में होगी. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. ऐसे में इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है. तो आइए आपको उन 3 खिलाड़ियों की भिड़ंत के बारे में बताते हैं, जिनपर सबकी नजरें रहने वाली हैं.

विज्ञापन

1. अभिषेक शर्मा बनाम लॉकी फर्ग्यूसन

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं. अभिषेक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ा सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट 248.93 की है, जो कीवी गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी है. हालांकि, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन उनके सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं. फर्ग्यूसन ने टी20I क्रिकेट में 25 गेंदों पर अभिषेक को 2 बार आउट किया है. इस दौरान अभिषेक की स्ट्राइक रेट 176 रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कीवी गेंदबाज पर हावी होते हैं या फर्ग्यूसन उन्हें रोकने में कामयाब रहते हैं.

विज्ञापन

2. फिन एलन बनाम भुवनेश्वर कुमार

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, एलन ने मार्च 2025 के बाद न्यूजीलैंड में कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. लेकिन टी20I क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट 175.85 की है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाती है. वहीं, भारतीय टीम शुरुआती ओवरों में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर भरोसा जता सकती है. भुवनेश्वर का एलन के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में एलन को सिर्फ 5 गेंदों में 2 बार आउट किया है. ऐसे में मुकाबले के शुरुआती ओवरों में दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

3. श्रेयस अय्यर बनाम मिचेल सेंटनर

पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के बीच होने वाली टक्कर भी काफी अहम रहने वाली है. श्रेयस अय्यर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. दूसरी ओर, सेंटनर बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं. टी20I क्रिकेट में सेंटनर के खिलाफ 10 पारियों में अय्यर की स्ट्राइक रेट 110.9 रही है. इस दौरान सेंटनर ने उन्हें एक बार आउट भी किया है. ऐसे में मिडिल ओवरों में दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत मुकाबले का रुख तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

विज्ञापन

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Sanjeet

    Sanjeet

    संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ