मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे; बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए हैं, जबकि गोली लगने से कुछ लोग घायल हुए हैं. मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है.

Tiger Shroff, Mumbai firing, attack on Tiger Shroff, Mumbai Juhu firing

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए हैं, Credit - : INSTAGRAM ( TIGERJACKIESHROFF ) / X ( @VishooSingh )

मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जुहू स्थित पुष्पा पार्क के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस सनसनीखेज वारदात में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है, हालांकि गोलीबारी की चपेट में आने से कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने पुष्पा पार्क और आसपास के सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने लिया कड़ा संज्ञान

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद फोन पर पुलिस कमिश्नर से पूरी घटना का ब्योरा मांगा. उन्होंने पूछा कि वारदात के समय क्या हुआ था और अब तक पुलिस की तफ्तीश कहां तक पहुंची है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर आए थे तीन हमलावर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय तीन संदिग्ध युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. उन्होंने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. गोलियों की आवाज से पूरे पुष्पा पार्क इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए.

टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुष्टि की है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस स्टेशन की टीम और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मुंबई पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ