हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maharashtra: पुणे में मोटर पाइप की सफाई करने नाले में उतरे पिता-पुत्र समेत चार की मौत

विज्ञापन
ये तस्वीर घटनास्थल की है। हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़।

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बारामती में नाले की सफाई करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आशंका जताई जा रही है कि नाले में जहरीली गैस की चपेट में आकर चारों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटे को बचाने पिता उतरे, वो भी बेहोश

जानकारी के अनुसार, बारामती में नाले में कचरा भरा था। कुछ कचरा मोटर पंप में फंस गया था। प्रवीण अटोले नाम का शख्स मोटर पाइप साफ करने के लिए नाले के भीतर दाखिल हुआ। लेकिन वह बेहोश हो गया। जब उसकी कोई हरकत नाले के ऊपर खड़े लोगों को नहीं महसूस हुई तो प्रवीण के पिता भानुदास अटोले भी अंदर गए। लेकिन वह भी बेहोश हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने चारों को चैंबर से बाहर निकाला

इसके बाद प्रकाश सोपान अटोले और बाबा साहेब गवाहने पाइप में दाखिल हुए। दोनों भी बेहोश हो गए और नाले में जमा पानी में गिर गए। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चारों को चैंबर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today, 15 March 2023: सातवें आसमान से गिरा सोना, दिल्ली-मुंबई-जयपुर से इंदौर तक ये है रेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola