हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाराष्ट्र में 2 भीषण सड़क हादसे, 2 की मौत, दो घायल

मुंबई-आगरा हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा कुंदाने फाटा के पास हुआ। वहीं, दूसरा हादसा वरखड़े फाटा के पास हुआ। पढ़ें धुले से पवन मराठे की रिपोर्ट…

विज्ञापन

मुंबई-आगरा हाईवे पर रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा कुंदाने फाटा के पास हुआ, जहां धुले के लोकप्रिय रील स्टार शुभम सांघवी की दोपहिया वाहन दुर्घटना में मौत हो गई। शुभम की असामयिक मौत से स्थानीय स्तर पर शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों हादसों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा वरखड़े फाटा पर हुआ

दूसरा हादसा वरखड़े फाटा के पास घटित हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रॉली फ्लाईओवर से जा टकराई, जिसमें ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य

घटनाओं की जानकारी मिलते ही आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों मामलों में पोस्टमार्टम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इन दोनों हादसों ने एक बार फिर से हाईवे पर लापरवाह गति और सावधानी की कमी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अर्थी पर रखा था शव, अंतिम संस्कार से पहले अचानक से हिलने लगी बॉडी, हर कोई हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola