अर्थी पर रखा था शव, अंतिम संस्कार से पहले अचानक से हिलने लगी बॉडी, हर कोई हैरान

महाराष्ट्र के नासिक में एक युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी कि वह हिलने-डुलने लगा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। ये देख सभी हैरान रह गए। क्या है पूरा मामला, पढ़ें नाशिक से भारत घनदाट की रिपोर्ट…

nashik news
विज्ञापन

किसी के मरने के बाद क्या होता है? जाहिर सी बात है उसका अंतिम संस्कार किया जाता है, लेकिन इस बीच वो उठकर बैठ जाए या अचानक से हिलने लगे, तो आपके लिए यह एक शॉकिंग न्यूज जैसी बन जाएगी। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नासिक में एक युवक को ब्रेन डेड घोषित किया गया। उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। युवक के रिश्तेदारों ने शुक्रवार को यह दावा कर कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के निवासी भाऊ लचके को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं।

डॉक्टर्स ने किया था ब्रेन डेड घोषित

इसके बाद अडगांव के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर्स ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। लचके की उम्र 19 साल है। भाऊ लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा कि जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Advertisment

युवक की हालत गंभीर

युवक की हालत गंभीर है और उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इस बीच, निजी अस्पताल के मैनेजमेंट ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली (Medical Terminology) को लेकर भ्रमित हो गए थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ