Maharashtra News: महाराष्ट्र में डीजीपी रश्मि शुक्ला को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता संजय राऊत ने एक बार फिर से रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की है। राउत ने कहा कि राज्य की पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला के बारे में बहुत ही गंभीर आरोप हैं। 2019 में जब हमारी सरकार बन रही थी तो यह डीजीपी सीधे-सीधे बीजेपी के लिए काम कर रही थीं। हमारे सभी नेताओं के फोन टैप कर रही थीं। हम क्या करने जा रहे हैं, उस बारे में देवेंद्र फडणवीस को पूरी जानकारी दे रही थीं।
राउत ने कहा कि मेरा फोन, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और नाना पटोले का फोन टेप किया जा रहा था। ऐसे में इस तरह की डीजीपी से आप निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील कैसे कर सकते हैं। राउत ने कहा कि हमने यह बात कही है कि डीजीपी रश्मि शुक्ला के हाथ में चुनाव नहीं होना चाहिए। लेकिन चुनाव आयोग ने कहा कि उनका अधिकार नहीं है। ऐसा कैसे हो सकता है?
‘झारखंड का डीजीपी बदल सकता महाराष्ट्र का नहीं’
शिवसेना नेता ने सवालिया अंदाज में कहा कि चुनाव आयोग झारखंड के डीजीपी को बदल सकता है। वह उनके अधिकार में है, लेकिन रश्मि शुक्ला को बदलना उनके अधिकार में नहीं है। ये कौन सा खेल चल रहा है? महाराष्ट्र का चुनाव पुलिसिया दबाव में हो रहा है और उसकी जिम्मेदार डीजीपी रश्मि शुक्ला हैं।
महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के सवाल पर राउत ने कहा कि ये सब बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को तड़ीपार किया जा रहा है। उनके ऊपर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। ऐसे में राज्य पुलिस के डीजीपी से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘कल आपकी पार्टी भी खत्म कर देंगे…’ MNS चीफ राज ठाकरे को संजय राउत की नसीहत
चीन के साथ सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए राउत ने कहा कि पीएम का जो दावा होता है। उसके ऊपर विश्वास मत करिए। प्रधानमंत्री को पता है कि क्या हुआ है। अरुणाचल प्रदेश में क्या हुआ है? लेकिन पीएम हमेशा से देश से झूठ बोलते आए हैं। चीन घुस गया है। रास्ते और सड़क बनाए हैं उसने, ब्रिज बनाया है। एयरबेस बनाया है, लेकिन प्रधानमंत्री देश के सामने झूठ बोल रहे हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन गुजरात के केवड़िया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा था कि भारत अपनी जमीन के एक इंच पर भी समझौता नहीं करेगा।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines