Golden Glow Face Pack: त्योहारों पर अगर स्किन पर ग्लो नजर आए तो त्योहार का मजा कई गुना तक बढ़ जाता है. ग्लोइंग स्किन पर हर तरह का मेकअप अच्छा लगता है, हर आउटफिट का लुक बेहतर लगने लगता है और व्यक्ति अंदर से कोंफिडेंट महसूस करता है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाना चाहते हैं तो यहां बताए गोल्डन ग्लो वाले फेस पैक को लगा सकते हैं. ये फेस पैक स्किन को निखार देते हैं और इन्हें लगाने के बाद आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां जानिए इन फेस पैक्स को कैसे करें तैयार.
गोल्डन ग्लो के लिए कैसे बनाएं फेस पैक | Face Pack For Golden Glow
मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक
आप मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच हल्दी का पाउडर, एक चम्मच पिसी हुई मेथी का पाउडर और 4 से 5 चम्मच गुलाबजल मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और उसके बाद धोकर सुखा लें. यह फेस पैक अपना असर दिखाता है और स्किन को निखार देता है. मुल्तानी मिट्टी से स्किन का एक्सेस ऑयल हटता है इसीलिए ऑयली (Oily Skin) और सेंसिटिव स्किन के लोगों के लिए यह फेस पैक खासतौर से फायदेमंद होता है.
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप इस फेस पैक को ट्राई कर सकते हैं. एक चम्मच ओटमील में 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ही गुलाबजल मिला लें. चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. ओटमील स्किन के बैरियर को प्रोटेक्ट करता है और शहद के साथ मिलकर स्किन को मॉइस्चराज करता है.
मसूर की दाल और चंदन का फेस पैक
इस दाल वाले फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच मसूर की दाल, आधा चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच टमाटर के रस की जरूरत होगी. फेस पैक बनाने के लिए दाल को पीसकर उसमें हल्दी और टमाटर का रस मिला लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार चेहरे पर लगाया जा सकता है. मसूर की दाल (Masoor Dal) स्किन को एक्सफोलिएट करती है और टैनिंग को कम करने में मददगार होती है. वहीं, चंदन के पाउडर से स्किन की पिग्मेंटेशन और सनबर्न कम होने में असर दिखता है.
एलोवेरा और ग्रीन टी पाउडर
एलोवेरा जैल के साथ तैयार होने वाले इस फेस पैक से स्किन को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और एक्सेस ऑयल कंट्रोल होने के साथ ही स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच ग्रीन टी पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस और 2 से 3 चम्मच गुलाबजल मिला लें. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. अगर स्किन पर एक्ने या दाने हैं तो इस फेस पैक को ना लगाएं. नॉर्मल स्किन टाइप के लिए यह फेस पैक अच्छा रहता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.