IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? जानें LIVE एक्शन की पूरी जानकारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए तैयार हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच ये मैच कब शुरू होगा और इसे कहां देख सकते हैं.

IND vs NZ

भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच से जुड़ी जानकारी (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत का न्यूजीलैंड दौरा अभी तक शानदार रहा है. टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज जीत ली है. पहले तीन मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की. वहीं अंतिम दो मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत प्राप्त की. खैर अब बारी पांच वनडे मैचों की है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी. पहले तीन मैचों में टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे. वहीं अंतिम दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. सबसे बड़ी बात है कि वनडे मैच शुरू होने की टाइमिंग में बदलाव हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि पहला वनडे मैच कब शुरू होगा और इसे फैंस कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा IND vs NZ पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा. ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में मुकाबले का आयोजन होना है. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर होंगी. दोनों वनडे में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित और विराट ने खूब रन बनाए थे.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी टी20 मुकाबले दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुए थे. हालांकि वनडे मैचों की टाइमिंग में पूरा बदलाव हो गया. पहला वनडे मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड में इस मैच की शुरुआत स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से होगी.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे मैच?

फैंस पहले वनडे मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम होगी. डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण फ्री में देखा जा सकता है. वहां पर दर्शकों को कोई फीस नहीं देनी होगी.

पहले वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और आकिब नबी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड- मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ​​ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ