Diwali Party: दिवाली पर मेहमानों के लिए इंस्टेंट बनाएं ये नो-कुक स्नैक्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

आज हम आपको ऐसे स्नैक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें बिना गैस इस्तेमाल किए झटपट तैयार किया जा सकता है. इसमें मखाना चाट, ड्राई फ्रूट्स लड्डू या सैंडविच शामिल है, जिन्हें कुछ ही सामग्रियों की मदद से बनाया जा सकता है.

no cooking snacks ideas for diwali party at home
1 / 6
आप बिना गैस जलाए मखाना चाट जैसे स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. Image Credit- AI

दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है. इस खास मौके पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में चाय-कॉफी के साथ कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स सर्व करने का मन तो करता है, लेकिन त्योहार की तैयारियों के बीच किचन में ज्यादा समय बिताना आसान नहीं होता. अगर आप भी इस चीज का सामना कर रही हैं तो इस लेख में बताई गई रेसिपीज मददगार साबित हो सकती हैं. इन स्नैक्स की सबसे खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए गैस जलाने या ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती. आप कुछ सामग्रियों की मदद से ये स्नैक्स तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

वेज क्रीम सैंडविच

वेज क्रीम सैंडविच2 / 6

दिवाली पार्टी में बच्चों से लेकर बड़ों तक को सैंडविच पसंद आते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड, खीरा, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, मेयोनीज या क्रीम चीज और नमक-मिर्च की जरूरत होगी. इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड पर क्रीम लगानी होगी और सारी सब्जियां डालकर सैंडविच तैयार करना होगा. इसे भी पढ़ें- Diwali Decor: इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक

विज्ञापन

चीज क्रैकर्स

चीज क्रैकर्स3 / 6

अगर आप दिवाली पार्टी के लिए कुछ क्रंची और चटपटा बनाना चाहते हैं तो चीज क्रैकर्स ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए नमकीन क्रैकर्स या बिस्कुट, चीज स्लाइस, चेरी टमाटर और चिली फ्लेक्स की जरूरत होगी. बाकी चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालकर आप स्वाद को दोगुना बढ़ा सकते हैं.

मखाना चाट

मखाना चाट4 / 6

स्नैक्स में कुछ चटपटा बनाने के लिए मखाना चाट बेस्ट हो सकता है. आप मखाना चाट बनाने के लिए मूंगफली या कॉर्नफ्लेक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाकी जरूरत के हिसाब से मसाले या नींबू से इस चाट का स्वाद दोगुना किया जा सकता है.

विज्ञापन

फ्रूट एंड चीज स्टिक्स

फ्रूट एंड चीज स्टिक्स5 / 6

अगर आप पार्टी में रंग-बिरंगे और थोड़े हेल्दी स्नैक्स रखना चाहते हैं तो फ्रूट एंड चीज स्टिक्स एक अच्छा ऑप्शन हैं. इसे बनाने के लिए सेब, अंगूर, अनानास, कीवी, चीज क्यूब्स और छोटे टूथपिक्स की जरूरत होगी. अब एक स्टिक पर बारी-बारी से फल और चीज के टुकड़े लगाएं और ठंडा करके सर्व करें.

ककड़ी और हुमस बाइट्स

ककड़ी और हुमस बाइट्स6 / 6

अगर आप दिवाली पार्टी में कुछ हल्का और हेल्दी शामिल करना चाहते हैं तो ककड़ी और हुमस बाइट्स बना सकते हैं. इसके लिए मोटी ककड़ी, रेडीमेड हुमस, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स की जरूरत होगी. बाकी ककड़ी को मोटे गोल टुकड़ों में काट लें और टुकड़े के ऊपर थोड़ा हुमस लगाएं. ऊपर से मसाला डालकर बाइट्स सर्व करें. इसे भी पढ़ें- Diwali 2026: इस दीवाली सिर्फ मिठाई नहीं, दोस्तों को दें ये 5 खास और काम के गिफ्ट्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन