NCP SP leader Mahesh Kothe passes away: महाकुंभ में मंगलवार को पवित्र स्नान के दौरान एनसीपी शरद पवार नेता महेश कोठे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी संगम में पानी के अंदर उन्होंने छाती में दर्द और बैचेनी की शिकायत की। तुरंत उन्हें समीप के चिकित्सा शिवर में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति पर कुंभ में शाही स्नान था, इस स्नान में शामिल होने के लिए महेश कोठे मुंबई से त्रिवेणी संगम पहुंचे थे। कोठे कपड़े उतारकर पानी के अंदर गए, अभी वह स्नान कर ही रहे थे कि उन्हें घबराहट होने लगी। देखते ही देखते वह बदहवास हो गए, उनकी हालत खराब देख उनके साथ मौजूद लोग उन्हें तुरंत पास के चिकित्सा शिवर में लेकर गए।
सोलापुर के पूर्व मेयर थे महेश कोठे
बता दें कोठे सोलापुर के पूर्व मेयर और एनसीपी शरद पवार के वरिष्ठ नेता थे। उनकी मौत पर एनसीपी नेताओं ने दुख जताया है। बताया जा रहा है कि उनकी इलाके में मजबूत पकड़ थी, पार्टी में उनकी जमीनी नेता के रूप में अलग ही पहचान थी।
डॉक्टरों की अपील घबराहट होने पर खुली जगह पर जाएं
पुलिस के अनुसार कोठे की उम्र करीब 60 साल थी, परिजन उन्हें चिकित्सा शिविर में लेकर पहुंचे थे। फिलहाल शुरुआती जांच में मामला दिल का दौरा पड़ने से सामान्य मौत का लग रहा है। डॉक्टरों ने पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कोठे का शव बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए सोलापुर लाया जाएगा। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि भीड़ में सांस फूलने या घबराहट होने पर खुली जगह पर जाएं। परेशानी बढ़ने पर तुरंत समीप के चिकित्सा शिविर में संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh स्नान में 11 भक्तों की मौत की खबर झूठी, पुलिस ने दर्ज की FIR
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
10 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines