IPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी, पिछले सीजन में हो गए थे फेल

IPL 2027: टीम इंडिया मौजूदा समय में टी-20 सीरीज खेल रही है. लेकिन सभी का ध्यान एक बार फिर से आईपीएल 2027 की तरफ खींच रही है. आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन धीरे-धीरे बहुत ही करीब आ रहा है. जिसके कारण ही इस ऑक्शन के बारे में चर्चा तेज हो गई है.

Finn Allen and Cameron Green

IPL 2027: आईपीएल 2027 को लेकर चर्चा बहुत ही तेज हो गई है. आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होने वाला है. ऐसे में 15 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने वाली है. इस दौरान कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है. ऐसे में ये स्टार खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में भी देखने को मिलने वाले हैं. आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं. इन पांचों ही खिलाड़ियों ने पिछले मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया था. 

विज्ञापन

इन 5 सुपरस्टार खिलाड़ियों पर ऑक्शन में होंगी नजरें 

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिल एलन और कैमरून ग्रीन को रिलीज कर सकती है. फ्रेंचाइजी ने इन्हें बड़ी रकम देकर पिछले ऑक्शन में खरीदा था. लेकिन दोनों ने ही पिछले सीजन बहुत ज्यादा निराश किया था. ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है. जिसके बाद कई फ्रेंचाइजियों मिनी ऑक्शन में उनके पीछे भाग सकती हैं. इसके अलावा गुजरात टाइटंस की टीम भी राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को अब रिलीज करने का बड़ा फैसला कर सकती है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले सीजन बहुत ही खराब प्रदर्शन करके फैंस और टीम मैनेजमेंट को निराश किया था. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी लियाम लिविंगस्टोन को भी रिलीज करने का फैसला कर सकती है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ