इंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 1984 दंगा पीड़ित समेत दिल्ली में जुटेंगे 5000 से ज्यादा लोग

बीजेपी की तरफ से कहा गया कि 1 नवंबर को उनकी तरफ से भी दिल्ली में मार्च किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ 1984 सिंग दंगा पीड़ित भी शामिल होंगे.

BJP.jpg (1)

बीजेपी की तरफ से मार्च में 5000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है. (ANI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को आम नागरिकों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आयोजित रैली के विरोध में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी उसी दिन दिल्ली में मार्च की घोषणा की है. शुक्रवार को बीजेपी की तरफ से कहा गया कि 1 नवंबर को उनकी तरफ से भी दिल्ली में मार्च किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ 1984 सिंग दंगा पीड़ित भी शामिल होंगे. बीजेपी की तरफ से मार्च में 5000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है.

विज्ञापन

तिलक नगर से हरि नगर तक पैदल मार्च

बीजेपी के मुताबिक, यह पैदल मार्च पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर से हरि नगर तक निकाला जाएगा. समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और प्रमुख सिख नेता शामिल हो सकते हैं. पार्टी ने 1984 के दंगों में प्रभावित हुए लोगों और उनके परिवारों को भी इस मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

विज्ञापन

इंडिया ब्लॉक की रैली के दिन ही भाजपा का मार्च क्यों?

बीजेपी ने जिस तारीख को अपने मार्च का आयोजन किया है, उसका राजनीतिक और ऐतिहासिक महत्व दोनों हैं. 1 नवंबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में बड़े पैमाने पर सिख-विरोधी हिंसा हुई थी. इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में सिख समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया था. पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर और हरि नगर में भी हिंसा का गंभीर असर देखने को मिला था. इन दंगों को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगे थे. इनमें सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर के नाम प्रमुख रूप से सामने आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ