Helicopter Crash: 2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे? कई पर्यटकों ने गंवाई जान

शुक्रवार को जोशीमठ में ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर चमोली जिले के जोशीमठ में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 2017 से चारधाम यात्रा मार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहे हेलीकॉप्टरों के अब तक कम से कम पांच बड़े हादसे हो चुके हैं.

Badrinath Joshimath helicopter crash

2017 से चारधाम यात्रा मार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहे हेलीकॉप्टरों के अब तक कम से कम पांच बड़े हादसे हो चुके हैं. (Credit: PTI/File image)

शुक्रवार को जोशीमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने पूरी देवभूमि को झकझोर कर रख दिया. ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर चमोली जिले के जोशीमठ में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई. दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर ने बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी, करीब एक घंटे बाद बारिश और बादलों से घिरे मौसम के बीच ये हादसा हुआ. आपको बता दें कि 2017 से चारधाम यात्रा मार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहे हेलीकॉप्टरों के अब तक कम से कम पांच बड़े हादसे हो चुके हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के बड़े हेलीकॉप्टर हादसे

10 जून, 2017: केस्त्रेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित अगस्ता एडब्ल्यू119 एमके2 (VT-NRK) हेलीकॉप्टर चारधाम यात्रा मार्ग पर बद्रीनाथ-हरिद्वार सेक्टर में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद बद्रीनाथ हेलीपैड के पास ढलान वाली जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान रखरखाव से जुड़े एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि दो पायलटों को मामूली चोटें आईं. गनीमत ये रही कि हेलीकॉप्टर में सवार पांच श्रद्धालु सुरक्षित बच गए.

18 अक्टूबर, 2022: आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-RPN) हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए यात्री शटल सेवा के तहत उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद गरुड़ चट्टी में पहाड़ी की चोटी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पायलट और 6 यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

8 मई, 2025: एयरो ट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-OXF) हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास चारधाम यात्री सेवा के दौरान एक गहरी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गया. पायलट ने हाईवे की ओर उतरने की कोशिश की, तभी हेलीकॉप्टर का मेन रोटर ऊपर से गुजर रही फाइबर ऑप्टिक केबल से टकरा गया. हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

15 जून, 2025: आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-BKA) हेलीकॉप्टर केदारनाथ-गुप्तकाशी यात्री शटल सेवा के दौरान रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घाटी से बाहर निकलते समय हेलीकॉप्टर घने बादलों और कम विजिबिलिटी की वजह से पहाड़ी से टकरा गया. हादसे में पायलट, पांच यात्रियों और एक नवजात समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ