Maha Kumbh स्नान में 11 भक्तों की मौत की खबर झूठी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Maha Kumbh 2025: पुलिस ने मामले में झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

प्रतिकात्मक फोटो (26)

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक करीब 2.50 करोड़ लोगों ने संगम में पवित्र स्नान किया। मकर संक्रांति के चलते कुंभ में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इसी बीच यहां सोशल मीडिया पर किसी ने 11 भक्तों की ठंड लगने के बाद हार्ट अटैक से मौत होने की खबर उड़ा दी। लेकिन जांच में ये खबर झूठी निकली। अब पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

एक्शन मोड में आई पुलिस, जांच के लिए बनाई गई टीम

पुलिस के अनुसार अवकुश कुमार सिंह नामक युवक ने शिकायत की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मिली शिकायत में कहा गया कि फेसबुक पर एक एक युवक कुंभ में 11 लोगों के मरने होने की बात कह रहा है। सूचना मिलने पर प्रयागराज पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई। इस पूरे मामले की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की एक टीम बनाई गई।

विज्ञापन

सोशल मीडिया से हटाए जा रहे पोस्ट 

जांच में पता चला कि कोई युवक महाकुंभ 2025 में 11 भक्तों की मौत की झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर फैला रहा है। साइबर एक्सपर्ट ने तकनीकी सर्विलांस की तो पता चला ये युवक यूपी के बलिया का है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया से भ्रमित पोस्ट हटाए जा रहे हैं।

इमरजेंसी कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की झूठी जानकारी शेयर की 

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि लालू यादव नामक एक आईडी से फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया गया था। पोस्ट में ये दावा किया गया था कि महाकुंभ स्नान में 11 भक्तों की ठंड लगने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इतना ही नहीं प्रयागराज में इमरजेंसी कैंप में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। लेकिन ये सब झूठ है। आईडी की सत्यता की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

लोगों से अपील किसी भी भ्रमित करने वाली जानकारी को न करें शेयर

इस मामले में डीएसपी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें और किसी भी जानकारी की सत्यता की जांच करें। संदिग्ध वस्तू देखने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस ने मामले में झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ