महाराष्ट्र में एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल के एक अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना हिंगोली की है, जहां इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर महेश शेल्के को पेट्रोल पंप ऑपरेटर के बेटे ने तीखी बहस के बाद सात बार चाकू मारा. इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. शेल्के और उनकी टीम मंगलवार शाम इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंची थी. यह पेट्रोल पंप तकनीकी दिक्कतों के चलते तीन महीने से बंद था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल पंप ऑपरेटर साहेबराव पांडववीर के परिवार ने उसे फिर से शुरू करने के लिए एक महीने का समय मांगा लेकिन अधिकारियों ने मना कर दिया. इसके बाद तीखी बहस हुई, जिसमें ऑपरेटर के बेटे उमेश पांडववीर ने शेल्के को चाकू से सात बार मारा. चाकू से उसके पेट, पीठ और चेहरे पर वार किया गया. हमले के बाद शेल्के जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी वहां से कार में सवार होकर भाग गए.
कुरूंदा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
इंडियन ऑयल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने शेल्के की मौत पर दुख जाहिर करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र के हिंगोली में अपनी सरकारी ड्यूटी निभाते समय हमारे साथी महेश शेल्के पर हुए जानलेवा हमले और उनकी दुखद मौत से हमें गहरा दुख पहुंचा है. मैं इस घिनौनी हरकत की कड़ी निंदा करता हूं. हमने महाराष्ट्र के आला अधिकारियों के सामने यह मामला उठाया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस बेहद दुख की घड़ी में इंडियन ऑयल शेल्के के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है.’
वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस हत्या की निंदा करते कहा, ‘महाराष्ट्र में इंडियन ऑयल के मैनेजर महेश शेल्के की सरकारी ड्यूटी के दौरान हुई दुखद मौत की घटना से मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है. वे हिंगोली जिले में इंडियन ऑयल के एक रिटेल आउटलेट का कामकाज संभालने वाली टीम का हिस्सा थे, तभी उन पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया. मैं हिंसा की इस घिनौनी और अस्वीकार्य घटना की कड़ी निंदा करता हूं.’
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
21 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines