आदिवासी नेत्री निशा भगत के निधन से जनजातीय समाज और गुमला में शोक, श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे के झारखंड बड़े नेता

आदिवासी नेत्री निशा भगत के अचानक निधन से गुमला समेत पूरे जनजातीय समाज में शोक है. उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ जुट रही है. शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास भी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

Nisha Bhagat Death

आदिवासी नेत्री निशा भगत के निधन के बाद गुमला स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे लोग. (Image- Facebook & X/@PTINews_Bhasha)

आदिवासी नेत्री निशा भगत के अचानक निधन से गुमला समेत पूरे जनजातीय समाज में शोक है. उनके निधन से लोगों में दुख के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. देर रात उनका पार्थिव शरीर गुमला पहुंचा. इसके बाद से ही डीएसपी रोड स्थित उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ जुट रही है. राजनीतिक, सामाजिक और अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोग निशा भगत के आखिरी दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं. शनिवार दोपहर 12 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास भी उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे. इस दौरान जनजातीय समाज और संगठनों से जुड़े लोग आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

निडर और मेहनती स्वभाव की थीं निशा भगत

निशा भगत के साथ काम कर चुके एक करीबी ने उनके पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि साल 2008-09 में जब वह गुमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संगठन मंत्री के रूप में काम कर रहे थे, तब उन्होंने ही निशा भगत को संगठन से जोड़ा था. करीबी के मुताबिक, निशा भगत शुरू से ही निडर और साहसी स्वभाव की थीं. वह किसी भी मुश्किल से पीछे नहीं हटती थीं. जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहती थीं. संगठन के प्रति उनका जुड़ाव और किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने का तरीका उन्हें दूसरों से अलग पहचान देता था.

विज्ञापन

जनजातीय समाज में शोक की लहर

निशा भगत सामाजिक और जनजातीय मुद्दों को लेकर लगातार एक्टिव रहती थीं. वह इन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती थीं और संगठन के काम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं. उनके अचानक निधन से जनजातीय समाज और सामाजिक संगठनों को बड़ा झटका लगा है. उनके समर्थकों और जानने वालों का कहना है कि निशा भगत ने अपने साहस, संघर्ष और संगठन के लिए किए गए कामों से अलग पहचान बनाई थी. उनके काम और लोगों की मदद करने के उनके तरीके को लंबे समय तक याद किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ