विराट कोहली ने 7 रन बनाकर भी रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर-1 बल्लेबाज

IND vs NZ: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस छोटी पारी के बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया है. कोहली अब वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Virat Kohli

विराट कोहली बने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (PIC credit - PTI)

IND vs NZ, Virat Kohli Creates History: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला दूसरे वनडे में नहीं चला. शनिवार को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कोहली सिर्फ 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी पारी में एक चौका शामिल रहा. उन्हें तेज गेंदबाज जैकब डफी ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेज दिया. हालांकि, दूसरे वनडे में कोहली भले ही बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इस छोटी पारी के साथ कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन

विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

38 वर्षीय विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 38 वनडे मुकाबलों में 56.51 की औसत से 1978 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था. इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 वनडे मैचों में 45.83 की औसत से 1971 रन बनाए थे. उनके नाम 6 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं. कोहली ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. इसके बाद वेलिंगटन में अपना खाता खोलते ही उन्होंने पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 1978 – विराट कोहली (भारत)
  • 1971 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • 1750 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
  • 1568 – कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  • 1519 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
  • 1449 – जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका)

खबर अपडेट हो रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ