Voltas Chairman Noel Tata Retiring 2026: नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान

Voltas Chairman Noel Tata Retirement Update 2026: वोल्टास के चेयरमैन नोएल टाटा 70 साल की उम्र पूरी होने पर 11 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. सुनील डिसूजा नए चेयरमैन और जयंत बालन नए एमडी होंगे.

Voltas Chairman Noel Tata Retiring 2026

नोएल टाटा के रिटायरमेंट के साथ ही टाटा ग्रुप की इस प्रमुख कंपनी में नई लीडरशिप की एंट्री होने जा रही है. (Photo - ANI)

टाटा ग्रुप की मशहूर कूलिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वोल्टास (Voltas) में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल एन टाटा (Noel Tata) आगामी 11 नवंबर 2026 को अपने पद से रिटायर होने वाले हैं. टाटा ग्रुप की उम्र से जुड़ी गाइडलाइंस और कंपनी अधिनियम (Companies Act) के नियमों के चलते उनका यह रिटायरमेंट हो रहा है. उनके जाने के बाद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सुनील डिसूजा को कंपनी की कमान सौंपी जाएगी.

विज्ञापन

नोएल टाटा क्यों हो रहे हैं रिटायर?

कंपनी अधिनियम 2013 के नियमों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति 70 साल या उससे अधिक उम्र होने पर मैनेजिंग डायरेक्टर या होल-टाइम डायरेक्टर के पद पर नहीं रह सकता. 12 नवंबर 1956 को जन्मे नोएल टाटा 12 नवंबर 2026 को पूरे 70 साल के हो जाएंगे. इसी पॉलिसी के तहत वे वोल्टास के साथ-साथ इस साल के अंत तक टाइटन, टाटा स्टील, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल जैसी कंपनियों के बोर्ड से भी रिटायर हो रहे हैं. हालांकि, उनके लंबे अनुभव और योगदान का सम्मान करते हुए कंपनी बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस (मानद चेयरमैन) बनाने का फैसला किया है. वे कंपनी के रोजमर्रा के कामों में दखल नहीं देंगे, लेकिन एक सलाहकार (Advisor) के रूप में जुड़े रहेंगे.

विज्ञापन

सुनील डिसूजा होंगे वोल्टास के नए चेयरमैन
नोएल टाटा के रिटायरमेंट के बाद वोल्टास बोर्ड ने सुनील डिसूजा (Sunil D’Souza) को नया चेयरमैन नियुक्त किया है. सुनील डिसूजा वर्तमान में टाटा ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ (MD & CEO) हैं. उनकी लीडरशिप में टाटा साल्ट, टाटा टी, टेटली और टाटा सम्पन्‍न जैसे बड़े ब्रांड्स का कारोबार चलता है. वे 12 नवंबर 2026 से वोल्टास के नए चेयरमैन का पद संभालेंगे.

जयंत बालन होंगे कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर
वोल्टास के मौजूदा एमडी सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल 24 मई 2027 को खत्म हो रहा है. उनके रिटायर होने के बाद जयंत बालन को नया एमडी बनाया जाएगा. अभी जयंत बालन कंपनी के रूम एयर कंडीशनर बिजनेस के हेड हैं. उन्हें 25 मई 2027 से 5 साल के कार्यकाल के लिए एमडी और एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है.पदभार संभालने तक सुचारू रूप से काम चलाने के लिए उन्हें अभी हेड – रूम एयर कंडीशनर बिजनेस एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डेजिग्नेट बनाया गया है. इसके अलावा बोर्ड ने वेंकटेशलू पलानीस्वामी को भी 12 नवंबर 2026 से नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ