IND vs NZ: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने खत्म की गंभीर-गिल की परेशानी, न्यूजीलैंड में खुद को किया साबित

IND vs NZ: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों पर बड़े सवाल खड़े हो रही थे. टीम मैनेजमेंट के ऊपर भी अच्छे गेंदबाजों की तलाश करने का दबाव था. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों के बाद ये समस्या खराब नजर आ रही थी.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड में किया कमाल का प्रदर्शन (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत ही कमजोर नजर आ रही थी. लेकिन पहले 2 मैचों के बाद अब वो टीम इंडिया का सबसे मजबूत पक्ष नजर आ रहा है. युवा भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की पिचों को बहुत अच्छे से फायदा उठाया है. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की सबसे बड़ी समस्या का हल मिल गया है. टीम इंडिया के पांचों ही गेंदबाजों ने पहले दोनों मुकाबलों में खुद को साबित किया है. जिसके कारण ही भारतीय मैनेजमेंट का भी विश्वास उनके ऊपर बढ़ गया है.  (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

गूरनूर बरार

गूरनूर बरार2 / 6

युवा तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने अब तक खेले 2 मैचों में 10.57 की बेहद शानदार औसत से कुल 7 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 3.89 की रही है. वहीं वो 16.57 की स्ट्राइक रेट से विकेट हासिल कर रहे हैं. पहले मुकाबले में 3 विकेट लेने का बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में भी 4 विकेट हासिल किए हैं. बल्लेबाजों को उनके खिलाफ रन बनाने में समस्या आ रही है.  (Pic Credit- Screengrab)

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज3 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने भी पहले दोनों मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है. कंबोज ने 2 मैचों में 11.74 की शानदार औसत से कुल 4 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान कंबोज का स्ट्राइक रेट 27 का रहा है. वहीं उन्होंने सिर्फ 2.61 की इकॉनमी रेट से ही रन दिए हैं. कंबोज के खिलाफ रन बनाने में सबसे ज्यादा परेशानी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को आ रही है. (Pic Credit- ANI) 

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 4 / 6

गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई टी-20 फॉर्मेट के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह ने इस सीरीज में अब तक 2 मैचों में 21.50 की औसत से कुल 4 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान अर्शदीप सिंह की इकॉनमी रेट 5.06 की रही है. जबकि उन्होंने 25.50 की स्ट्राइक रेट से विकेट हासिल किए हैं. अर्शदीप सिंह टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी 5 / 6

स्विंग गेंदबाज आकिब नबी ने पहले मुकाबले में 6 ओवरों में सिर्फ 33 रन ही दिए थे. लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला था. लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने और भी अच्छी गेंदबाजी करके 7 ओवरों में 31 रन ही दिए और 2 विकेट हासिल किए. नबी लगातार और बेहतर गेंदबाज नजर आ रहे हैं. नई गेंद के साथ तो नबी बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं. (Pic Credit- ANI) 

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 6 / 6

अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी प्रभावित किया है. तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की है. अक्षर ने पहले मैच के दौरान 5 ओवरों में सिर्फ 12 रन ही दिए थे. हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला था. लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने और भी बेहतर करते हुए 9 ओवरों में सिर्फ 28 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन