कहां होगी MP मोहन यादव सरकार की अगली कैबिनेट बैठक? वीरांगना रानी दुर्गावती से है खास कनेक्शन

Mohan Yadav Govt Next Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की अगली कैबिनेट बैठक दमोह जिले के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होगी।

MP Mohan Yadav Govt Next Cabinet Meeting
विज्ञापन

MP Mohan Yadav Govt Next Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीरीज चलाई जा रही है। इसके अलावा सीएम मोहन यादव की पहल पर राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक का आयोजन राजधानी भोपाल के बाहर संभागीय और आंचलिक क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस बार सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक दमोह जिले के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन

सिंग्रामपुर में होगी कैबिनेट बैठक

द‌मोह जिला प्रशासन द्वारा सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक की पूरी तैयारी कर ली गई हैं। सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक को लेकर सीएम मोहन यादव कहा कि द‌मोह जिले के सिंग्रामपुर गांव के पास वीरांगना रानी दुर्गावती का सिंगौरगढ़ का किला है। वीरांगना रानी दुर्गावती का योगदान ऐतिहासिक रहा है। उनके सम्मान में सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक करने का फैसला किया गया है। 5 अक्टू‌बर को राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी सिंग्रामपुर की कैबिनेट में प्रदेश के विकास को लेकर जरूरी फैसले लिए जाएंगे।

लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा

इस बार की कैबिनेट बैठक के साथ ग्राम सिंग्रामपुर में लाड़ली बहना सम्मेलन भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य सिंग्रामपुर और उसके आस-पास स्थित ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया जाएगा। इसके अलावा दमोह दर्शन पुस्तक का विमोचन, संकट के साथी एवं दमोह हेल्पलाईन मोबाईल एप की शुभारंभ के साथ अलग-अलग विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ