MP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक

MP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक

ganesh pandal | electric shock | mandla madhya pradesh

मुंबई के बाद मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल में हादसा हुआ है. (Credit- Screengrab)

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आज गणेश पंडाल में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. 3 युवक बुरी तरह झुलस गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है. एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. हादसा मंडला जिले के नैनपुर थाना के तहत आने वाले हीरापुर गांव में हुआ, जहां आज सुबह करीब 5 बजे बिजली के खंभे से तार टूटकर मंच पर गिर गया और मंच पर सो रहे 8 लोग करंट की चपेट में आ गए. करंट लगने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गए और 3 झुलस गए.

छतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी

Advertisment

मृतकों में शामिल 2 युवक नाबालिग निकले

गणेश विसर्जन के बाद पंडाल समेटने आए लोग रात को मंच पर ही सोए हुए थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए. मृतकों की शिनाख्त जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है. प्रियांशु नामक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. नैनपुर SDM आशुतोष ठाकुर हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया है कि मंच पर करंट फैलने की सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली कंपनी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचीं.

मुंबई में भी पंडाल में करंट से हुआ था हादसा

बता दें कि 6 दिन पहले महाराष्ट्र के मुंबई शहर के कालाचौकी इलाके में लालबागचा राजा के पंडाल में हादसा हुआ था. दत्ताराम लाड मार्ग स्थित महागणपति उत्सव मंडल के द्वारा बनाए गए पंडाल में पानी के स्टॉल में करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में 6 लोग आए थे. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक महिला और 8 साल की बच्ची शामिल है. वहीं 4 घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जिसके चलते उनकी जान बच गई और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

हादसे में महिला और 8 साल की बच्ची की मौत

BMC ने हादसे की पुष्टि की थी और बताया था कि 8 साल की रघिनी घनश्याम यादव की हादसे में जान गई है. उसे मसीना अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. 33 वर्षीय सुजाता को भी बुरी हालत में ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सकते थे. 12 वर्षीय रुही सिंह की हालत नाजुक थी और उसे ICU में एडमिट किया गया था. मसीना अस्पताल में 19 वर्षीय किरण अकबर नाईक, 19 वर्षीय तन्वी नरेश हांडे, 19 वर्षीय साहिल संदीप तारे भर्ती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ