उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने को लेकर बवाल हो गया है. मस्जिद को तोड़ने का विरोध कर रही भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े.

Ujjain Protest | Shahi Masjid | Mosque Demolition

उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने के विरोध में हजारों लोगों की भीड़ जुड़ी है. (Credit-ANI)

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने को लेकर हंगामा मचा हुआ है. शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई का विरोध करने के लिए हजारों लोग जुटे. वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन विरोधी नारेबाजी करते हुए भीड़ उग्र हो गई और पुलिसवालों पर पथराव कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकरियों को खदेड़ा. अब इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पूरे इलाके को छावनी बनाकर सील कर दिया गया है.

विज्ञापन

शाही मस्जिद विवाद को लेकर 2 गुट बने

बता दें कि उज्जैन के अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. वही मुद्दे पर मुस्लिम समाज में 2 गुट बने हुए हैं, क्योंकि एक गुट मस्जिद के विवादित हिस्से को तोड़ने के पक्ष में है, वहीं दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा है. इसलिए दोनों गुट पिछले 2 दिन से इलाके में जुटे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बीती रात पुलिस टीमें JCB और पोकलैंड मशीनें लेकर मौके पर पहुंचीं तो लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

विज्ञापन

इलाके में करीब 2000 पुलिस जवान तैनात

बता दें कि अब्दालपुरा इलाके में तनावपूर्ण हालातों को संभालने के लिए करीब 2000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. शाही मस्जिद के 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग करके आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है. विरोध प्रदर्शन में महिलाएं सबसे आगे रहीं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके समझाया तो वे पीछे हुईं और उग्र भीड़ भी शांत हुई. रातभर हंगामे के बाद आज सुबह लोग शांत रहे और मस्जिद के विवादित हिस्से को हटाने के लिए आपसी सहमति का प्रयास करते दिखे.

पुलिस पर पथराव तो छोड़े आंसू गैस के गोले

वहीं सोमवार सुबह कुछ लोग उग्र भी हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया. जवाब देते हुए पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे. बता दें कि कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक बनी करीब 900 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है. इसके लिए सात धार्मिक स्थल हटाए जाने हैं. ज्यादातर को आपसी सहमति से हटाया जा चुका है. लेकिन खड़े हनुमान मंदिर से गोपाल मंदिर तक के हिस्से में एक मजार, खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद को लेकर तनाव बना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ