'दलित-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देना चाहती है कांग्रेस', CM मोहन यादव का कांग्रेस पर वार

CM Mohan Yadav Attack on Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक सभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दलित-पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुस्लिमों को देना चाहती है।

CM Mohan Yadav Attack on Congress
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Attack on Congress: मध्य प्रदेश में चौथे चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके बाद से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। बीते दिन सीएम मोहन यादव तेलंगाना के हनमकोंडा में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 50-60 साल तक पूरे देश को ठगा है, उनकी सरकारें भ्रष्टाचार के दल-दल में डूबी हुई हैं। कांग्रेस दलित-पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुस्लिमों को देना चाहती है।

 

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर वार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि 50-60 साल तक कांग्रेस ने पूरे देश को ठगने का काम किया है। कांग्रेस के नेता और उनकी सरकारें भ्रष्टाचार के दल-दल में डूबी हुई हैं। कांग्रेस दलित-पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुस्लिमों को देना चाहती है। कांग्रेस का नया शिगूफा धर्म आधारित वोट जिहाद है। वोट के लिए कांग्रेस की ऐसी छोटी मानसिकता को आपको सिरे से उखाड़ कर फेंकना ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी की गारंटी हैं कि दलित-पिछड़ों का आरक्षण न कभी खत्म होगा और न ही धर्म के नाम पर बंटेगा।

विज्ञापन

नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा

सीएम मोहन यादव ने नक्सलवाद पर भी कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य की जनता नक्सलवाद से पीड़ित है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने नक्सलवाद का खात्मा कर दिया है। मोदी की सरकार आने वाले 5 सालों में पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने पूछ के आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भी भारत के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा गया है। इंडी गठबंधन को धिक्कार है, जो जवानों के शौर्य और शहादत पर सवाल उठाकर उनका अपमान करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ