CM Mohan Yadav Recation on Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में फुटपाथ पर भिक्षुक महिला के साथ बलात्कार के वायरल वीडियो ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वायरल वीडियो में आरोपी दिनदहाड़े फुटपाथ कई लोगों के सामने एक भिक्षुक महिला के साथ रेप करता दिख रहा है। अब इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर सीएम मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि मध्य प्रदेश में कानून का राज है।
बख्शा नहीं जाएगा आरोपी
मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज चालता है। अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फिर चाहे वह उज्जैन हो या पूरा मध्य प्रदेश। पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी भाजपा शासित राज्य में सुशासन लागू है। यहां अपराधियों को खुला नहीं छोड़ा जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और इसके लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश का ये गणेश मंदिर बना देश का पहला Plastic Free Temple, शुरू होगा करोड़ों का विकास कार्य
शराब पिलाकर किया रेप
इस मामले की जांच कर रहे उज्जैन के SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस केस में पुलिस ने मोहम्मद सलीम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसी फोन से 2 दिन पहले बलात्कार का वीडियो बनाया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला को शराब पिलाकर और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल, आरोपी व्यक्ति की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
16 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
18 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
20 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines