Amarwara By Election Result 2024: अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता, CM मोहन यादव ने कहा- ये है जनता के विश्वास की जीत

Amarwara By Election Result 2024: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव भाजपा के कमलेश शाह ने 3027 वोटों के अंदर से जीत दर्ज की है। इस जीत पर सीएम मोहन यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

MP Amarwara By Election Result 2024
विज्ञापन

MP Amarwara By Election Result 2024: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है। इस उपचुनाव में जनादेश का फैसला भाजपा के उम्मीदवार कमलेश शाह के पक्ष हुआ है। अमरवाड़ा के उपचुनाव के रुझान के दौरान जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। लेकिन मतगणना के आखिरी राउंड में सारा खेल बदल गया और भाजपा के कमलेश शाह ने त्रिकोणीय मुकाबले में बाजी मार ली। कमलेश शाह ने 3027 वोटों के अंदर से जीत दर्ज की है। इस जीत पर सीएम मोहन यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

किसे मिले कितने वोट

इस उपचुनाव में भाजपा के कमलेश प्रताप शाह को 83,105 वोटों मिले, जिसके साथ उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती रहे, जिन्हें 80,078 वोट मिले। वहीं, 28,723 वोटों के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार देवीराम तीसरे नंबर पर रहे हैं। अमरवाड़ा विधानसभा सीट का उपचुनाव रिजल्ट काफी दिलचस्प साबित हुआ। उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जीत पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबसे पहले अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर क्षेत्र जनता बधाई दी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा की जीत भाजपा की विचारधारा पर जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत बताती है की प्रदेश की जनता को सरकार और भाजपा पर पूरा भरोसा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह मुंबई जा रहे लेकिन उनका मन मध्य प्रदेश में ही लगा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज अमरवाड़ा की जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता के साथ जश्न में शामिल होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ