Exclusive: राज से मोहब्बत थी तो राजा से शादी क्यों? सोनम रघुवंशी की सास का सबसे बड़ा दावा

Indore Couple Case Latest Update: राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश का आरोपी पत्नी सोनम को मानते हुए पुलिस अपनी छानबीन आगे बढ़ा रही है। सोनम की इस करतूत के पीछे वजह उसकी और राज कुशवाह की लव स्टोरी को बताया जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि सोनम रघुवंशी को अगर राज से मोहब्बत थी तो उसने राजा रघुवंशी से शादी क्यों की? राजा की मां ने इसे लेकर बड़ा दावा किया।

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case

विज्ञापन

Indore Couple Case Latest Update: सोनम रघुवंशी ने राज कुशवाह की जगह राजा रघुवंशी से शादी क्यों की, सोनम की सास और राजा की मां उमा ने सारा राज खोल दिया। सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा की मां उमा रघुवंशी ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया। उमा के मुताबिक, सोनम को मंगल दोष है। मंगल दोष के कारण ही सोनम ने मेरे बेटे राजा से शादी की। सोनम का पहले पति को मारकर राज के साथ खुश रहने का प्लान हो सकता है, क्योंकि पंडितों के मुताबिक मंगल दोष वाला, मंगल वालों से ही शादी करता है तो उसके बाद मंगल दोष खत्म हो जाता है।

उमा के मुताबिक सोनम को अगर पैसा चाहिए था तो हमसे कहती और उसे राज पसंद था तो भी हमें बताती तो हम उसके परिवार वालों से बात करते। उमा रघुवंशी के मुताबिक, मेरे बेटे के कत्ल की साजिश में जो भी लोग शामिल है सभी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। उमा के मुताबिक, इन आरोपियों के अलावा और इस पूरे घटनाक्रम में और भी आरोपी हो सकते हैं। पुलिस को सोनम से कड़ाई से पूछताछ कर पूरे मामले का पर्दाफाश करना चाहिए।

विज्ञापन

अरेंज थी सोनम और राजा की शादी

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। सोनम की मां संगीता ने बताया था कि शादी से पहले दोनों परिवार काफी बार मिले। राजा से शादी के लिए सोनम पर किसी प्रकार का दवाब नहीं डाला गया था। हालांकि राजा की मां उमा रघुवंशी ने बेटे की शादी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उमा रघुवंशी के मुताबिक, सोनम मांगलिक थी, जबकि राजा नहीं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मांगलिक और गैर-मांगलिक की शादी से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। कुंडली मिलाने के बाद ही परिवारों की सहमति से शादी हुई।

ऐसे बेपर्दा हुईं सोनम की साजिशें

मेघालय पुलिस का मानना है कि सोनम ने राजा रघुवंशी के साथ शादी को एक रणनीति के तौर पर इस्तेमाल किया। पहले हनीमून के लिए कश्मीर का प्लान वहां के बिगड़े हालात के चलते बदला तो शिलांग का प्लान बनाया। सोनम ने केवल जाने की टिकट बुक की थी, वापसी की नहीं जो साजिश की ओर इशारा करता है। राजा को जबरन सोने की चेन पहनने को मजबूर किया। सोनम ने अपनी सास उमा रघुवंशी से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने ट्रेकिंग और जंगल का जिक्र किया, जो अब पुलिस को साजिश का हिस्सा लगता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ