स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर से CM मोहन यादव ने की मुलाकात, 7 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले रविवार को स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

mp cm mohan yadav met speaker narendra singh tomar

विधानसभा सत्र से पहले स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर से मिले CM मोहन यादव, कई मुद्दों पर की चर्चा

MP CM Mohan Yadav met Speaker Narendra Singh Tomar: मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात तोमर के प्रोफेसर कॉलेनी स्थित आवास पर हुई।

13 दिवसीय होगा विधानसभा सत्र

बता दें कि विधानसभा का यह सत्र 13 दिन का होगा। इसका समापन 19 फरवरी को होगा। इस दौरान 9 बैठकें होंगी। यह बैठकें सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेंगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनने का बाद यह विधानसभा का पहला सत्र होगा।

सत्र में नहीं पेश होगा बजट

विधानसभा के इस सत्र में सरकार अपनी योजनाओं में आने वाले अनुमानित खर्च के बारे में जानकारी देगी। बजट को पेश नहीं किया जाएगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इस 13 दिवसीय सत्र में 10 और 11 फरवरी के दिन अवकाश है।

सात मंत्रियों को सौंपी सवालों का जवाब देने की जिम्मेदारी

गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों के सवालों का जवाब देने के लिए सात मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस मंत्रियों में नरेंद्र शिवाजी पटेल, कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, गौतम टेटवाल, दिलीप अहिरवार, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह शामिल हैं।

‘लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा’

बता दें कि शनिवार को भोपाल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के हाईटेक चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार भी भाजपा को विशाल जीत मिलेगी। हम पहले से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ