नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में शामिल NCC कैडेट्स को CM डॉ. यादव ने बांटे पुरस्कार

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: सीएम यादव ने नेशनल और ग्लोबल लेवल पर बेहतरी प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को 6 लाख 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

Madhya Pradesh NCC

मध्य प्रदेश एनसीसी

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीएम आवास पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के सीएम बैनर 2023-24 के विजेता भोपाल समूह को सम्मानित किया। सीएम ने दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए NCC के सीएम बैनर 2023-24 के प्रतिभागियों को काफी तारीफ की। इतना ही सीएम यादव ने नेशनल और ग्लोबल लेवल पर बेहतरी प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार के रूप में 6 लाख 25 हजार रुपये का चैक भी दिया। इस दौरान सीएम ने बताया कि वह भी स्वयं शाला स्तर पर NCC के सक्रिय कैडेट रहे हैं।

विज्ञापन

अनुशासन और समर्पण सीखाती है NCC

सीएम मोहन यादव ने NCC जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाग्य को सौभाग्य में बदलने का रास्ता NCC से होकर गुजरता है। भारत के जल, वायु, थल सेना की संख्या सिर्फ 13.5 लाख है और इन्हीं जवानों पर पूरा देश अपनी सुरक्षा का विश्वास रखता है। भारत की सेना हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम है। इस गौरवशाली सेना में शामिल होने का रास्ता NCC से निकलता है। सीएम यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कैडेट्स का घुड़सवारी में 6 पदक जीतना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। NCC एकता, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण को सीखाती है। सीएम ने कहा कि वह भी स्वयं शाला स्तर पर NCC के सक्रिय कैडेट रहे हैं।

विज्ञापन

कैडेट्स को मिला 6 लाख का इनाम

इसके साथ ही सीएम यादव ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार के रूप में 6 लाख 25 हजार रुपये दिए है। सीएम यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इस नाते बहुत सी चुनौतियां भी विद्यमान हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ निदेशालय के अंतर्गत 6 ग्रुप भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रायपुर शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ