Kal Ka Mausam June 12: दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70km की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. हालांकि, इस बारिश से उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Kal Ka Mausam June 12

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में कल यानी शुक्रवार, 12 जून 2026 को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक तरफ सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होगी, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार बढ़ने से दक्षिण और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने करीब दर्जन भर राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

कहां-कहां आंधी-तूफान का अलर्ट?


हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम खराब रहने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून, 2026 को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और तेज आंधी-तूफान (Thundersquall) के साथ ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

क्या मिलेगी गर्मी से राहत?


राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. हालांकि, इस बारिश से उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (एनसीआर) में कल दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह और दोपहर के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

13 राज्यों में बारिश का अलर्ट


IMD की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 13 प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 12 जून को मौसम का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसकी उत्तरी सीमा वर्तमान में महाराष्ट्र के सोलापुर, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से होते हुए पश्चिम बंगाल के रायगंज और बिहार के मधुबनी तक पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि


मॉनसून अब कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी को पूरी तरह कवर कर चुका है. पूर्वी भारत के राज्यो बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कल भारी वर्षा के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. वहीं, मॉनसून की सक्रियता के चलते केरल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वोत्तर के राज्यों, विशेषकर अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ